Anupamaa Spoiler: शाह हाउस में अनुपमा की घनघोर बेइज्जती करेगा वनराज, अनुज को होगा राहुल पर शक

Anupamaa Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा शाह हाउस पहुंचेगी जहां उसे वनराज काफी बेइज्जत करेगा।

anupamaa_74485d

Anupamaa Upcoming Update.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा‘ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में जब से स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट पर ताला पड़ा है, शो की पूरी कहानी में उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। पिछले एपिसोड में देखने को मिला था कि अनुपमा बड़ी हिम्मत के साथ अमेरिका से इंडिया लौट आई है। उसने टीटू और डिंपी की शादी में शामिल होने का पूरा मन बना लिया है। उधर, वनराज भी टीटू पर नजर रख रहा है। वह किसी भी कीमत पर टीटू और डिंपी की शादी को तोड़ना चाहता है और शादी वाले दिन नया बखेड़ा शुरू करना चाहता है। अब आने वाले एपिसोड में ‘अनुपमा’ की कहानी और ज्यादा इंटरेस्टिंग होने वाली है।

वनराज करेगा अनु की बेइज्जती

‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अनुपमा शाह हाउस में पहुंचेगी जहां वनराज उसे बुरी तरह से बेइज्जत करेगा। वनराज पूरे परिवार के सामने कहेगा कि अनुपमा देवी ने अमेरिका में नाम रोशन किया और आज नाक कटवा कर रख दी। इसके बाद वो बच्चों के सामने ही पूजा की थाली हाथ में लेकर उसकी आरती उतारेगा। साथ ही उसके खिलाफ काफी जहर उगलेगा। वनराज सभी के सामने अनुपमा को ‘लूजर’ का टैग देगा और कहेगा कि उसे इस शादी में शामिल होने का हक नहीं है।

Advertisment

यशदीप को होगा बड़ा पछतावा

उधर, यशदीप को अपनी गलती का एहसास होगा। दरअसल, वो बीजी के सामने बैठकर पैर हिलाएगा जिसपर बीजी उससे कहेंगी कि ऐसा करने से कर्जा बढ़ता है। इसपर यशदीप कहेगा कि उसपर बहुत पहले से कर्जा चढ़ चुका है। उसने अनुपमा के साथ बहुत गलत किया है। यशदीप अपनी बीजी से कहेगा, ‘मैं अनुपमा जी से बहुत प्यार करता हूं और मैंने उनके साथ इतना गलत कैसे कर दिया?’ इस पर बीजी उससे कहेगी कि वो अनुपमा से माफी मांग ले वो उसे जरूर माफ कर देगी।

विज्ञापन

राहुल और गुलाटी को साथ देखेगा अनुज

दूसरी ओर अनुज स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट में पहुंचेगा जहां वो स्टाफ को पैसे देकर उनकी मदद करेगा। इस दौरान रास्ते में उससे गुलाटी टकरा जाएगा। अनुज को हैरानी तब होगी जब वो गुलाटी के साथ वेटर राहुल को देखेगा। इस दौरान गुलाटी अनुज के साथ बदतमीजी करेगा जिसपर अनुज भी उससे भिड़ जाएगा। ऐसे में राहुल बीच में आकर दोनों को रोकेगा। अनुज को राहुल पर शक होने लगेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुज राहुल की सच्चाई सभी के सामने लाकर रख पाएगा?

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ