Anupamaa Spoiler: इंडिया पहुंचते ही तानों के साथ होगा अनुपमा का स्वागत, मोहल्ले वाले करेंगे जीना हराम!

Anupamaa Spoiler: टीवी शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों डिंपी और टीटू की शादी की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि वनराज शादी के इस जश्न में रंग में भंग डालने का प्लान बना रहा है। वहीं दूसरी ओर इंडिया आने के बाद अनुपमा को मोहल्ले वालों के ताने सुनने पड़ेंगे।

anupamaa (1)

Anupamaa Upcoming Update.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा‘ दिन पर दिन इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। शो में इस समय पूरा फोकस डिंपी और टीटू की शादी पर शिफ्ट पर हो चुका है। वहीं दूसरी ओर अनुपमा भी अपनी बेटी जैसी बहू की दूसरी शादी में शामिल होने के लिए इंडिया पहुंच चुकी है। हालांकि अनुपमा के लिए इंडिया में रहना उतना आसान नहीं होगा। हर दिन उसे नए ताने सुनने को मिलेंगे जो उसे भूलने नहीं देंगे कि अमेरिका में उसके साथ क्या हुआ था? पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा इंडिया पहुंच चुकी है। वहीं शाह हाउस में डिंपी और टीटू की शादी की पहली रस्म शुरू हो चुकी है।

टीटू बताना चाहेगा अपना अतीत

शो में दिखाया गया है कि शाह हाउस में सभी लोग फंक्शन में बिजी रहते हैं। इस दौरान बा कहती हैं कि शादी की पहली रस्म आज है और टीटू अब तक नहीं आया। इसपर वनराज मजे लेता है। टीटू का फोन नहीं लग रहा होता है और न वो आता है इसलिए घर में सब परेशान हो जाते हैं। हालांकि तभी टीटू शाह हाउस पहुंचता है। दूसरी ओर तोषू अपनी बेटी परी से कहता है कि वो अब इंडिया में ही रहेंगे जिस पर किंजल नाराज हो जाती है। वो तोषू कत्रसे कहती है कि शादी के बाद वो अपनी बेटी को लेकर अमेरिका चली जाएगी।

Advertisment

अनुज को सताएगी अनु की याद

इधर, अनुज इंडिया जाने के लिए पैकिंग में बिजी होता है, तभी वो अनु के ख्यालों में खो जाता है, जहां वो अनु से सवाल करता है कि पांच साल पहले वो उसे और छोटी अनु को छोड़कर क्यों चली गई। इन्हीं उलझनों के बीच श्रुति अनुज से कहती है कि वो डिंपी की शादी में जाए और एन्जॉय करे। वापस आने तक वो अपनी शादी की तैयारियां कर लेगी। ये सुनते ही अनुज का चेहरा उतर जाता है।

विज्ञापन

टीटू बताना चाहता है अतीत की सच्चाई

टीटू मौका पाकर डिंपी को कमरे में लेकर जाता है और कहता है कि उसे कुछ बहुत जरूरी बताना है अपने अतीत के बारे में। इस पर डिंपी कहती है कि अतीत को अतीत में रहने दो। वो टीटू की नहीं सुनती। तभी वहां वनराज पहुंच जाता है और दोनों पर चिल्लाता है कि शादी से पहले अकेले में क्या हो रहा है? टीटू कहता है कि कुछ कपल टॉक थी जो नहीं बता सकता। ये कहकर वो चला जाता है।

विज्ञापन

अनु को मोहल्ले वालों के सुनने पड़ेंगे ताने

अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा शाह हाउस पहुंचती है, जहां वनराज उसे ताने सुनाकर कहता है कि वो इस शादी में शामिल नहीं होगी। इस पर अनुपमा, वनराज को मुंहतोड़ जवाब देगी। अनु फिलहाल के लिए वनराज का मुंह बंद करा देती है लेकिन मोहल्ले वाले उसे ताने मारने लगते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुश्किल सिचुएशन में अनुज आकर अनु की ढाल बनेगा और उसे अपने साथ कपाड़िया मेंशन ले जाएगा। जहां ‘मान’ की जोड़ी को एक बार फिर साथ देख फैंस खुश हो जाएंगे।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ