Anupamaa Spoiler: तंग आकर इंडिया लौट जाएगी अनुपमा, श्रुति की सच्चाई आएगी अनुज के सामने

Anupamaa Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ की कहानी में नए मोड़ आने वाले हैं। जहां एक ओर अनुपमा सब कुछ छोड़कर इंडिया लौट जाएगी तो वहीं श्रुति की सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। अनुपमा को पता चल जाएगा कि उसकी बर्बादी का कारण श्रुति है।

anupamaa_bde70b

Anupamaa Upcoming Update.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा‘ की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। आलम ये है कि शो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। मेकर्स भी शो में जान डाले रखने के लिए नए-नए ट्विस्ट और टर्न ला रहे हैं। यही वजह है कि आने वाले अपकमिंग एपिसोड में एक या दो नहीं बल्कि कई सारे ट्विस्ट आने वाले हैं। पिछले एपिसोड में देखने को मिला था कि अनुपमा पर तोषू को शक है। यही वजह है कि वो तोषू से हर तरीके से सच्चाई जानने की कोशिश करती है लेकिन अब इस पूछताछ वाले ट्रैक में अनुज की एंट्री होगी। यानी कि अनुज अब अपने तरीके से तोषू से पूछताछ करेगा। उधर, अनुपमा ने अपने बॉस यशदीप के साथ पार्टनरशिप को तोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में शो में और क्या इंटरेस्टिंग देखने को मिलेगा?

अनु पर गुस्सा निकालेगी आध्या

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा के साथ जो कुछ भी हुआ है उसकी वजह से आध्या को काफी कुछ सुनना पड़ा है। इस बात का गुस्सा आध्या अपनी मां पर निकालेगी और उसे घर से जाने को कहेगी। ये सुनकर अनु का दिल टूट जाएगा। अनु सोचती है कि उसकी वजह से हर किसी को दिक्कत हो रही है। ऐसे में वो इंडिया लौटने के बारे में सोचती है।

Advertisment

जल्द इंडिया लौट जाएगी अनुपमा

अनुपमा का अपकमिंग प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि अनु इंडिया वापस जाने का फैसला करती है। वनराज और बा उसे इंडिया आने से मना करते हैं लेकिन अनु उनकी एक नहीं सुनती है। वो इंडिया लौटने का फैसला करती है। उधर, उसे एयरपोर्ट ले जाने के लिए अनुज आता है। शो में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा अमेरिका की सारी परेशानियों को भूलकर डिंपी और टीटू की शादी में जाने का फैसला करती है। वो दोनों की शादी में जाती है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि शाह हाउस में उसके पहुंचने से काफी ड्रामा होने वाला है।

विज्ञापन

श्रुति की सच्चाई आएगी सामने

उधर, श्रुति की सच्चाई भी सभी के सामने आने वाली है। अनुपमा को पता चल जाएगा कि उसकी बर्बादी के पीछे श्रुति की इनसिक्योरिटी थी। उसका ये सच आध्या के सामने भी आएगा। हालांकि अनुपमा इंडिया में रहती है। ऐसे में वो श्रुति की सच्चाई अनुज को बता देगी। जिसके बाद अनुज उससे अपने तरीके से निपटेगा। वहीं आध्या भी श्रुति से दूर हो जाएगी।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ