Anupamaa Spoiler Alert 8 July: माया की मौत से कपाड़िया हाउस में हड़कंप, अनुपमा के विदेश जाने का सपना अभी भी अधूरा

Anupamaa Spolier Alert 19 july

Anupamaa Spolier Alert 19 july

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert 8 July: स्टार प्लस के फेमस शो “अनुपमा” में इन दिनों कई सारे ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। माया की मौत के बाद कपाड़िया मेंशन में अफरा तफरी मची हुई है। इस बीच फैंस को अनुपमा के जल्द ही अमेरिका जाने का इंतजार है। हालांकि घर के माहौल से ऐसा लग रहा है कि शायद अनुपमा का अमेरिका जाने का सपना अधूरा रहने वाला है।

माया की मौत से हड़कंप (Anupamaa Spoiler Alert 8 July)

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर “अनुपमा” में माया की अचानक मौत ने कपाड़िया और शाह फैमिली को साथ खड़ा कर दिया है। एक तरफ अनुपमा अपने विदेश जाने फैसले को लेकर असमंजस में है तो दूसरी ओर बरखा माया की मौत का सच जानने की कोशिश में लगी हुई है।

Advertisment

अमेरिका जाने पर सवाल

अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में अनुपमा छोटी अनु को दिलासा देती और उसका ख्याल रखती है, जिसे अनुज और शाह परिवार देखता है। इसे देखकर वनराज, काव्या से कहता है कि इस बार अनुज, अनुपमा को विदेश जाने नहीं देगा। जबकि छोटी अनु को डिस्टर्ब ना हो इसके लिए अनुपमा के फोन पर मालती देवी के आती हुई कॉल को अनुज काट देता है। इसे अनुपमा देख लेती है।

https://www.instagram.com/reel/CuauYFjgw7i/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e6e5b1ac-19eb-4091-bb92-37ef37ed7c76

अनुपमा पर बरखा का इल्जाम

स्टारर ‘अनुपमा’ में देखने को मिलेगा कि बरखा बार-बार अनुज से माया की मौत का कारण पूछेगी। ऐसे में अनुज बता देगा कि माया की मौत अनुपमा को बचाने में हुई है लेकिन बरखा घुमा-फिराकर इल्जाम अनुपमा पर डाल देगी और कहेगी कि इसका मतलब माया अनुपमा के कारण मरी है। हालांकि उसकी इस बात पर अनुज नाराजगी जाहिर करेगा। वहीं दूसरी ओर अंकुश भी बरखा को रोकने की कोशिश करेगा, लेकिन वह एक नहीं सुनेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ