Anupamaa Spoiler Alert 10 June: शाह परिवार में तूफान बनकर आएगी डिंपल, गृह प्रवेश पर ही मचा देगी तहलका
Edited By Shivani Misra

Anupamaa Spoiler Alert 12 June
Edited By Shivani Misra

Anupamaa Spoiler Alert 12 June
Anupamaa Spoiler Alert 10 June: रुपाली गांगुली स्टार अनुपमा में ट्विस्ट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इन्ही ट्विस्ट के चलते शो टीआरपी में नं. 1 पर बना हुआ है। अब आने वाले एपिसोड में अनुज-अनुपमा के अलावा समर-डिंपल पर भी फैंस की नजर रहेगी।
रुपाली गांगुली (Rupali ganguly) और गौरव खन्ना स्टारर (Gaurav Khanna) ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में बीते दिन देखने को मिला कि समर और डिंपल की शादी में कुमार सानू (Kumar Sanu) की एंट्री होती है। उनके गानों पर अनुपमा और अनुज साथ डांस करते हैं, जिसे देखकर माया जल जाती है। वहीं दूसरी ओर गुरु मां भी अनुपमा को समझाने की कोशिश करती हैं और अनुज के खिलाफ भड़काती है लेकिन अनुपमा कहती है कि अनुज ने हमेशा उसका साथ दिया है। वह उससे कहेंगी कि कहीं ये अनुज तुम्हारी उड़ान में बाधा न बन जाए।
हालांकि अनुपमा गुरु मां (Guru Maa) को बताएगी कि कैसे अनुज ने हर बार अनुपमा की मदद की है। वहीं गुरु मां अनुपमा को चेतावनी देंगी कि अमेरिका के इवेंट के लिए काफी पैसा खर्च हो चुका है, ऐसे में वह उसे कैंसल करने के बारे में जरा भी न सोचे। इसके साथ ही एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज अनुपमा से कहेगा कि उसे अमेरिका जाना ही होगा। इस बार वह किसी के कहने पर भी न रुके। इस बीच डिंपल की विदाई हो रही होती है और डिंपल अनुज को गले लगाकर काफी भावुक होगी।
https://www.instagram.com/reel/CtSnrkeABn2/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
इस पर अनुज अनुपमा से कहेगा कि वह ससुराल में डिंपल का ख्याल रखे। इसपर गुरु मां उसका मुंह बंद कराएंगी और कहेंगी कि आपको शायद याद नहीं है कि अनुपमा अमेरिका जा रही है। अभी आप डिंपल को विदा कर रहे हैं और बाद में अनुपमा को करेंगे। अब देखना ये कि शाह परिवार में डिपंल की एंट्री और अनुपमा के अमेरिका जाने के बीच में घर में क्या तूफान आने वाले हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.