मुंबई: टेलीविजन स्क्रीन पर सबसे राज करने वाले शो अनुपमा (Anupamaa) में एक बार फिर हाई ऑक्टेन ड्रामा देखने को मिलने वाला है।
शो शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हर हफ्ते बार्क रेटिंग में टॉप पर ही विराजमान है। अब शो में एक बार फिर काफी दिलचस्प मोड़ आया है, जहां पाखी की लव लाइफ देखने को मिल रही है।
अभी पढ़ें – Freddy First Look Poster: खतरनाक लुक में नजर आए कार्तिक आर्यन, डेंटिस्ट की निभाएंगे भूमिका
अभी तक आपने देखा कि अनुपमा छह महीने के कोर्स के लिए पाखी के कॉलेज में एडमिशन लेती है। दूसरी ओर घर वाले पाखी और अधिक की लव एंगल को लेकर काफी परेशान हैं अनुपमा के कॉलेज जाने के लिए खिलाफ होते हैं।
वहीं अनुपमा सबसे लड़ते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखने का फैसला करती है। हालांकि, वो पाखी और शाह परिवार को संभालने की भी पूरी कोशिश करती है।
इस बीच, बरखा शाह हाउस आकर अनुपमा के खिलाफ पाखी को फंसाने के लिए अधिक के असली इरादों के बारे में बताती है।
ये जानकर पूरा शाह परिवार सहम जाता है। लेकिन पाखी ने खुलासा किया कि अधिक ने पहले ही उसे सब कुछ बता दिया है, जो उन्हें और भी ज्यादा हैरान करता है।
अभी पढ़ें – सिंगर Palak Muchhal और Mithoon करने जा रहे हैं शादी, ‘आशिकी 2’ के दौरान आए थे करीब
इसके अलावा, पाखी और अधिक को संदेह होता है क्योंकि वनराज सच्चाई जानने के बाद उनके रिश्ते के और भी खिलाफ हो जाएगा। ऐसे में कोई रास्ता नजर ना आने पर दोनों परिवार की सहमति के बिना ही शादी (Pakhi & Adhik got married) कर लेते हैं।
वहीं दूसरी ओर पूरा परिवार मिलकर दिवाली की तैयारियों में व्यस्त है। अब आगे के एपिसोड में वनराज पाखी से सारे रिश्ते खत्म करते हुए उसे घर से बाहर निकाल देगा। वहीं देखना होगा कि अनुपमा इस परिस्थिती में क्या करेगी। अनुज और अनुपमा अधिक और पाखी को साथ लेकर जाएंगे या फिर वो भी उनसे मुंह मोड़ लेंगे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
22 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines