Anupamaa Spoiler 23 October: सोनू के पिता को चप्पल फेंककर मारेगी अनुपमा, अनुज पर होगा हमला

Anupamaa Spoiler 23 October: चाय की दुकान पर अनुज और अनुपमा एक दूसरे को इमोशनली सपोर्ट करते हैं। इसी दौरान सोनू के पिता वहां पहुंच जाता है और वह अनुपमा और अनुज को भला-बुरा कहने लगता है।

Anupamaa Spoiler 23 October

image credit: social media

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler 23 October: टीवी शो अनुपमा में आज का एपिसोड काफी ज्यादा ड्रामैटिक होने वाला है। आज आप देखेंगे कि गुरु मां मालती देवी और पाखी को भड़काने की कोशिश करती है। तब मालती देवी कहेगी कि पाखी जो कह रही है वह सच है। मालती के सपोर्ट से पाखी के भरोसे को बल मिलता है कि उसकी मां ही गलत है। वहीं दूसरी तरफ गुरु मां को भी पाखी का सहारा लेकर सबकुछ कहने की हिम्मत आ जाती है।

 

विज्ञापन

 

सोनू के पिता को पड़ेगी चप्पल

विज्ञापन

दूसरी ओर चाय की दुकान पर अनुज और अनुपमा एक दूसरे को इमोशनली सपोर्ट करते हैं। इसी दौरान सोनू के पिता वहां पहुंच जाते हैं। वहां वह अनुपमा और अनुज को भला-बुरा कहने लगता है। वह कहता है कि बेटे को मरे हुए कुछ ही दिन हुए हैं और मां को रोमांस सूझ रहा है। इस बात से अनुपमा गुस्सा जाएगी और उसको चप्पल फेंक के मारेगी। राठौड़ डर जाएगा और उसकी हालत खराब हो जाती है।

अुनज पर होगा हमला

विज्ञापन

वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे उसके ड्राइवर को भी अनुपमा लताड़ लगाएगी। वह उसको फोन जेब में रखने को कहेगी। राठौड़ धमकी देता है और कहता है कि देखो मैं और क्या-क्या करता हूं। इसके बार अनुपमा को बुरा सपना आता है। वह देखती है कि अनुज के ऊपर किसी ने हमला किया है। कोई उसपर तलवार से वार कर रहा होता है, हालांकि अनुपमा पूरी स्थिति को संभाल लेती है।

खतरे में अनुज की जान

विज्ञापन

मालती देवी कहेगी कि अनुपमा अनुज की पत्नी होकर भी इस बात को समझ नहीं रही है कि अनुज की जान खतरे में हैं। बरखा भी मालती देवी को सपोर्ट करने लग जाती है। तब घरवालों की बात सुनने के बाद अनुपमा सोचती है कि वह अपने साथ अनुज को कोर्ट में लेकर जाए या फिर नहीं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ