अन्नू कपूर को उनके अभिनय के लिए जाना जाता है. वह जब भी पर्दे पर आते हैं तो छाप छोड़ जाते हैं. एक्टिंग के अलावा वह अपनी राइटिंग स्किल्स के लिए भी जाने जाते हैं. वह मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं. अभिनय के साथ ही उनकी बेबाकी के भी कम चर्चे नहीं होते हैं. वह सामाजिक मुद्दों से लेकर एक्टर और एक्ट्रेसेस के बारे में खुलकर बात करते हैं. ऐसे में अब उन्होंने तमन्ना भाटिया के लुक पर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए. उन्होंने जिस तरह से उन पर कमेंट किया है उसे लेकर लोगों का कहना है कि उम्र का लिहाज तो कर लिया होता है.
दरअसल, अन्नू कपूर हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने तमन्ना भाटिया के उस वायरल बयान का मजाक उड़ाया, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा था कि माएं बच्चों को सुलाने के लिए उनका गाना ‘आज की रात’ गाती हैं. अभिनेत्री के इसी बयान पर बात करते हुए अन्नू कपूर ने कहा कि माशाअल्लाह क्या दूधिया बदन है? बच्चे कितने साल के हो जाते हैं? 70 साल का बच्चा भी सो सकता है. इस दौरान उन्होंने अंग्रेजी की एक कहावत के बारे में भी बताया और कहते हैं कि वह 70 साल का है. मैं 70 साल का बच्चा हूं, कोई 11 साल का बूढ़ा भी हो सकता है तो फिर कौन सोता है? ये कैसे पता.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी वजह से फ्लॉप हुई’, सलमान खान ने ‘सिकंदर’ के डायरेक्टर पर कसा तंज, कहा- ‘मैं सेट पर रात को…’
अन्नू कपूर ने की मजाकिया तारीफ
इसके साथ ही अन्नू कपूर ने आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए मजाकिया तारीफ भी की और बहन कहते हुए कहा कि अपने गाने से या अपने दूधिया चेहरे और बदन से अगर वो बच्चों को मीठी नींद सुला रही हैं तो अच्छी बात है. ये देश के लिए बहुत बड़ी हबात है कि सभी के बच्चे मीठी और सेहतमंद नींद सोएं. यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनकी कोई और इच्छाएं हैं तो ईश्वर उन्हें क्षमता प्रदान करें. उन्हें आशीर्वाद मिले. ताकि वह अपनी इच्छाएं पूरी कर सकें. अंत में एक्टर ने उन्हें अपना आशीर्वाद भी दिया.
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं ‘रामायण’ से जुड़े इस सवाल का जवाब? गलत आंसर देकर जीरो प्राइज मनी के साथ घर लौटा कंटेस्टेंट
संबंधित खबरें
800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines