Bigg Boss 17 से बाहर आते ही Ankita Lokhande के घर से आई बुरी खबर, एक्ट्रेस के पालतू डॉग ने छोड़ी दुनिया

Ankita Lokhande Pet Dog Passes Away: अंकिता लोखंडे के पालतू डॉग का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।

Ankita Lokhande pet dog scotch passes away

Ankita Lokhande के पालतू डॉग का निधन। फोटो आभार- गूगल

विज्ञापन

Ankita Lokhande Pet Dog Passes Away: मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के घर से बुरी खबर आ रही है। एक्ट्रेस के पालतू डॉग का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी अंकिता ने खुद अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। अब यूजर्स भी एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट्स करके शोक जाहिर कर रहे है।

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने पालतू डॉग की फोटो शेयर की है। इस पोस्ट को साझा करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा है कि हे बड़ी, मम्मा आपको हमेशा याद करेंगी, रेस्ट इन पीस स्कॉच। जैसे ही अंकिता ने इस पोस्ट को शेयर किया तो ये सोशल मीडिया पर छा गया। यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Advertisment

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने इस पर लिखा कि आप अपना ध्यान रखें। दूसरे यूजर ने लिखा कि भगवान आत्मा को शांति दे। तीसरे यूजर ने लिखा कि हे भगवान, आप ख्याल रखें। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर एक्ट्रेस के पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि अंकिता का पालतू डॉग उनके बेहद करीब था।

विज्ञापन

बिग बॉस से ही चर्चा में अंकिता

बता दें कि बिग बॉस 17 से ही अंकिता खूब सुर्खियां बटोर रही है। एक्ट्रेस को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि वो शो के घर से बाहर टॉफी के साथ ही आएंगी, लेकिन टॉप चार से ही अंकिता बाहर हो गई थी। वहीं, बिग बॉस 17 की टॉफी मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम की, लेकिन अंकिता के ना जीतने से सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने खूब नाराजगी जाहिर की।वहीं, अकिंता भी जब शो से बाहर आई, तो उनके फेस पर ना जीतने का दुख साफ झलक रहा था। इससे अंकिता अभी बाहर ही आई थी कि अब एक्ट्रेस के पालतू डॉग ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ