Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Divyanka Tripathi के बाद एक और एक्ट्रेस संग गंभीर हादसा, खुद खाना खाने लायक भी नहीं रहीं

Ankita Lokhande Injured: दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब टीवी की एक और एक्ट्रेस को लेकर बुरी खबर आई है। अब टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस भयानक हादसे का शिकार हो गई हैं। उन्हें काफी चोट आई है और वो इतनी घायल हैं कि खुद अपने हाथों से खाना खाने लायक भी नहीं रही हैं।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: May 1, 2024 12:43
Ankita Lokhande Injured
Divyanka Tripathi के बाद अब इस एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल

Ankita Lokhande Injured: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) हाल ही में एक बुरे हादसे का शिकार हुई हैं जिसमें एक्ट्रेस को सर्जरी तक करवानी पड़ी। अब उन्हीं की तरह टीवी की एक और बहू के घायल होने की खबर सामने आई है। अब फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का एक ऐसा चेहरा दर्द में है जिसका नाम सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, अब बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) फेम अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी घायल हो गई हैं। एक्ट्रेस ने खुद फैंस को ये दुखद खबर सुनाई है।

अंकिता हुईं चोटिल

अंकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर रिवील किया है कि वो बुरी तरह से चोटिल हैं जिसकी वजह से वो कोई भी काम नहीं कर पा रही हैं। अंकिता की हालत देख फैंस भी घबराए हुए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे टीवी की बहुओं की जिंदगी में कोई पनौती आ गई है और इनके साथ भयानक हादसे हो रहे हैं। अभी तो फैंस दिव्यांका की चिंता से ही बाहर नहीं निकले थे कि अब उन्हें अंकिता की टेंशन हो गई। तो चलिए देखते हैं अब अंकिता को क्या हुआ है और उनकी हालत कैसी है।

---विज्ञापन---
Ankita Lokhande Injured

अंकिता लोखंडे को आई चोट

पति कर रहे एक्ट्रेस की सेवा

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे के एक हाथ में बैंडेज बंधा हुआ है। यानी एक्ट्रेस ने अपना एक हाथ घायल कर लिया है। हालांकि, ये कैसे हुआ अभी तक उसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें नजर आ रहा है कि कैसे अंकिता के घायल होते ही उनके पति उनकी सेवा में लग गए हैं। विक्की जैन (Vicky Jain) अच्छी तरह से अंकिता का ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक कि वो अपनी पत्नी को अपने हाथों से खाना भी खिला रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav बोले ‘आई क्विट यूट्यूब’, क्या Rao Sahab ने छोड़ दी व्लॉगिंग?

---विज्ञापन---

दर्द में भी खुश हैं अंकिता

इसके अलावा अंकिता ने ये भी रिवील किया है कि विक्की ने उनका मेकअप भी किया है। ऐसे में अंकिता बेहद खुश हैं। घायल होने के बावजूद उसने चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। एक्ट्रेस खुश हैं क्योंकि इस बुरे वक्त में भी उनके पति उनका ख्याल रख रहे हैं। वहीं फैंस अभी भी एक्ट्रेस को लेकर परेशान हैं और वो उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। उम्मीद है कि एक्ट्रेस अपना ध्यान रखेंगी और उनकी चोट जल्द ठीक हो जाएगी।

First published on: May 01, 2024 12:43 PM

संबंधित खबरें