हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं Anju Krishna? जिन्हें ड्रग्स रखने के आरोप में किया गया गिरफ्तार; जानिए क्या है पूरा मामला

Anju Krishna: तमिल सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अंजू कृष्णा को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. अंजू के साथ-साथ और भी 8 लोगों को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है. चलिए जानते हैं आखिर अंजू कृष्णा कौन हैं और पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
तमिल सिनेमा की एक्ट्रेस हुईं गिरफ्तार

Anju Krishna: तमिल फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अंजू कृष्णा पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस को ड्रग्स रखने के आरोप में एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है. अंजू के साथ एक असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर भी ये खबर तेजी से वायरल हो गई. पुलिस ने इन आरोपियों में से एक के खिलाफ जाल बिछाया था, जिसके बाद सभी आरोपियों का भी पर्दाफाश हो गया. इसी दौरान एक्ट्रेस अंजू कृष्णा भी गिरफ्तार हो गईं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

क्या है मामला?

दरअसल ANIU साउथ टीम के इंस्पेक्टर जॉनी चेल्लाप्पा ने मिली नेसापक्कम निवासी विग्नेशवरन को इस मामले में पहले गिरफ्तार किया था. इसके बाद आरोपी से पूछताछ हुई और उसने इस दौरान पोरूर के पास कोवूर निवासी वेंकटेश कुमार का नाम लिया. पुलिस ने वेंकटेश के पास फर्जी ग्राहक को भेजा और बाद में पुलिस ने छापेमारी कर दी. पुलिस ने वेंकटेश की कार की तलाशी ली और इस दौरान ड्रग्स जब्त कर ली गई.

यह भी पढ़ें: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने का सामने आया सच, नंदीश संधू ने खोला राज

विज्ञापन

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

वहीं जांच के दौरान एक्ट्रेस अंजू कृष्णा और असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेथा समेत 8 लोगों को नाम आया. पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार तलाशी के दौरान पुलिस ने 6 ग्राम मेथम्फेटामाइन, 7 ग्राम ओजी गांजा, 15 ग्राम गांजा, एक स्मोकिंग बोंग, एक स्टाम्प और नौ मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. इन सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया और इसके बाद उन्हें नयायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Nora Fatehi Birthday: कितनी अमीर हैं नोरा फतेही? एक गाने के लिए लेती हैं लाखों की फीस

विज्ञापन

कौन हैं अंजू कृष्णा?

बता दें अंजू कृष्णा तमिल सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. वो तमिल फिल्म ‘वेल्लीमलाई’ में नजर आ चुकी हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस कुछ मलयालम फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुकी हैं. वहीं विंसी निवेथा ने एक तमिल फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है. फिलहाल दोनों इंडस्ट्री से गायब ही थे. सोशल मीडिया पर इस खबर के फैलने से हर कोई शॉक्ड है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola