मुंबई: एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने हाल ही में अपना 24वां जन्मदिन मनाया है। इस खास दिन को बनाने के लिए उन्होंने इसकी शुरुआत हम सबकी फेवरेट ‘पू’ के साथ की। उन्होंने अपने हैंडल से एक वीडियो ड्रॉप किया, जिसमें वो ‘कभी खुशी कभी गम’ की ‘पू’ के कैरेक्टर को रीक्रिए (Ananya Panday recreates Poo) करती देखी जा सकती हैं।
गौरतलब हो कि, साल 2001 की इस फिल्म में लोकप्रिय बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने ‘पू’ की भूमिका निभाई थी और ये उनका एंट्री सीन था।
अभी पढ़ें – Virat Kohli के होटल रूम का वीडियो लीक होने के बाद सामने आया Anushka Sharma का रिएक्शन, कह गईं ये बात
अनन्या पांडे का इंस्टाग्राम रील
सोशल मीडिया पर अनन्या का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट को यह कहते हुए कैप्शन दिया, “आज मेरा जन्मदिन है और कल हैलोवीन है, इसलिए जाहिर है कि मुझे अपने ऑल टाइम फेवरेट पू के रूप में कपड़े पहनने थे! जाहिर तौर पर @kareenakapoorkhan पर एक पैच भी नहीं, मैं सिर्फ एक फैन हूं” इसी के साथ उन्होंने @karanjohar @spacemuffin27 @stacygomes @kajal._komal को टैग किया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या भी करीना की तरह चेहरे पर मास्क लगाकर लेटी हुई हैं और उनके आस-पास फैशन मैगजीन्स पड़े हुए हैं। इसके बाद वो भी अपने बालों को ब्लो ड्राय करती हैं और फिर पूरी तरह से रेडी होकर खुद को निहारती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सैंडल अटकने वाले सीन को भी दोहराया।
वहीं असली पू यानी करीना कपूर खान ने भी अनन्या के इस लुक को मंजूरी दे दी है। करीना ने जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड ओरहान अवत्रामणि द्वारा होस्ट की गई हैलोवीन पार्टी से अनन्या की तस्वीरें साझा की, जहां वो पू बनकर पहुंची थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, लुकिंग PHAT (Pretty, Hot and Tempting)।
इसके अलावा अनन्या के पोस्ट पर उनकी गर्लगैंग की प्रतिक्रियाएं भी देखने लायक हैं। सुहाना खान ने हंसते हुए इमोजी के एक समूह के साथ “लव इट” लिखा। अनन्या की मां भावना पांडे ने लिखा, “हाहाहाहा तुम पागल हो। तुमने यह सब कब किया?”
अभी पढ़ें – Chiranjeevi ने बढ़ाई Samantha Ruth Prabhu की हिम्मत, बोले- ‘आप आंतरिक शक्ति से भरपूर..’
अनन्या पांडे का वर्क फ्रंट
अभिनेता चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने वर्ष 2019 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से हिंदी फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत की। अगली बार वो फिल्म ‘खो गए हम’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines