हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं अनंत नाग? जिन्हें मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड; 300 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम

Anant Nag Won Dadasaheb Phalke Award: फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है. आज हम एक ऐसे सितारे की बात करने जा रहे हैं जिन्हें ये अवॉर्ड 22 सितंबर को मिलने वाला है. ये कोई और नहीं बल्कि अनंत नाग हैं. चलिए अनंत नाग के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन
अनंत नाग को मिलने जा रहा है दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Pic Credit- Instagram)

Anant Nag Won Dadasaheb Phalke Award: भारतीय सिनेमा में कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. इनमें से बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिल चुका है. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जिनका नाम अनंत नाग है. कन्नड़ सिनेमा में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीतने वाले इस सितारे को भी दादा साहेब फाल्के से सम्मानित किया जाएगा. अनंत नाग की गिनती साउथ सिनेमा के टॉप कलाकारों की लिस्ट में होती है. वहीं एक्टर 300 से ज्यादा फिल्में देकर अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए बधाई दी है.

कब मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड?

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 22 सितंबर को दिया जाएगा. हाल ही में इस अवॉर्ड को मिलने की जानकारी सामने आई है. वहीं पीएम मोदी ने भी अपने एक्स अकाउंट पर अनंत नाग को बधाई दी है. अनंत नाग एक ऐसे कलाकार हैं जो उन सितारों में शामिल हैं जो कई भाषाओं में काम कर ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं. अनंत नाग कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी, मराठी, मलयालम, तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं में भी काम कर चुके हैं. इन भाषाओं में एक्टर ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.

यह भी पढ़ें: साइनिंग अमाउंट देने बाद पल में बदला BR Chopra का फैसला, स्क्रीन राइटर अख्तर मिर्जा का दिलचस्प फिल्मी किस्सा

विज्ञापन

कौन हैं अनंत नाग?

कन्नड़ जिले के शिराली के रहने वाले अनंत नाग मुंबई से अपनी पढ़ाई की है. जब एक्टर पढ़ रहे थे तो तभी उनकी दिलचस्पी एक्टिंग की ओर बढ़ी. इसके बाद उन्होंने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की. वहीं इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने का मन बनाया. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म ‘अंकुर’ से की. इसके बाद एक्टर कन्नड़ सिनेमा की ओर चले गए. कन्नड़ में एक्टर ने 250 से ज्यादा फिल्में की हैं. वहीं इसके अलावा उन्होंने हिंदी, मराठी, मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया. आज उनके नाम 300 से ज्यादा फिल्में हैं.

यह भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie जल्द करेगी 200 करोड़ क्लब में एंट्री, Hanuman Ansh ने भी कमाए इतने करोड़

विज्ञापन

ये अवॉर्ड भी कर चुके हैं अपने नाम

फिल्मों के साथ-साथ अनंत नाग ने टीवी की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई. दूरदर्शन के फेमस शो ‘मालगुडी डेज’ में भी अनंत नाग ने काम किया है. इस शो ने उन्हें घर-घर फेमस कर दिया था. वहीं एक्टर को 5 बार स्टेट फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है. वहीं साल 2025 में एक्टर को भारत सरकार ने पद्म भूषण से भी सम्मानित किया था. वहीं अब 22 सितंबर 2026 को एक्टर को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने जा रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola