'आप ये क्यों कर रहे हो?', Pawan Singh की शादी रुकवाना चाहती थीं आम्रपाली दुबे, एक्ट्रेस ने बताया अक्षरा सिंह को क्यों छोड़ा?

Pawan Singh: पवन सिंह ने अचानक शादी क्यों की थी और आम्रपाली दुबे ये शादी क्यों रुकवाना चाहती थीं? अब इस पर बड़ा खुलासा हुआ है. अक्षर सिंह का दिल तोड़ने का कारण सामने आ गया है.

Amrapali Dubey, Pawan Singh, Akshara Singh

आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को लेकर किए खुलासे. (Photo Credit- Social Media)

विज्ञापन

Pawan Singh: भोजपुरी के पावर हाउस कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रहे हैं. इस शो में तो वो सुर्खियां बटोर ही रहे हैं, अब बाहर भी उन्हें लेकर कुछ बड़े खुलासे हुए हैं. पवन सिंह और अक्षरा सिंह की लव स्टोरी के बारे में बच्चा-बच्चा जानता है. दोनों के रोमांस और फिर धोखे की कहानी तो सभी ने सुनी है. अब इन दोनों के ब्रेकअप की असली वजह एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने रिवील की है. आम्रपाली दुबे ने एक इंटरव्यू में रिवील किया है कि पवन सिंह ने अचानक अक्षरा को छोड़कर किसी और से शादी क्यों की थी?

यह भी पढ़ें: इन्फ्लुएंसर संग मार्पिट, 2 दोस्तों के साथ सरेआम हुई अनबन और जेल की खाई हवा; विवादों से इस यूट्यूबर का गहरा नाता

Advertisment

आम्रपाली ने पवन और अक्षरा के रिश्ते पर किया खुलासा

आम्रपाली दुबे ने रिवील किया है कि उन्होंने पवन सिंह की शादी तक रुकवाने की कोशिश की थी. दरअसल, अक्षरा एक समय पर पवन सिंह के प्यार में डूबी हुई थीं और पूरी इंडस्ट्री को इस बात की खबर थी. ऐसे में जब आम्रपाली दुबे को पता चला कि पवन सिंह अक्षरा को छोड़कर किसी और से शादी कर रहे हैं तो वो यकीन ही नहीं कर पाईं. इस खबर से वो चौंक उठी थीं. ये सब इतनी जल्दबाजी में हुआ था कि किसी को भी इनविटेशन कार्ड नहीं भेजा गया था.

पवन सिंह की शादी रुकवाने में लगी थीं आम्रपाली

आम्रपाली दुबे को जब पता चला कि पवन सिंह बलिया जाकर शादी कर रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत अक्षरा को फोन करना शुरू कर दिया. बाद में अक्षरा ने कन्फर्म किया कि ये खबर सच है और उनकी उस वक्त हालत काफी खराब थी. ऐसे में आम्रपाली ने पवन सिंह से बात करने की कोशिश की. एक्ट्रेस लगातार पवन को फोन करती रहीं. वो एक्ट्रेस का फोन नहीं उठा रहे थे, लेकिन जब पवन ने फोन उठाया तो आम्रपाली ने उन्हें साफ-साफ कहा था कि वो ठीक नहीं कर रहे. साथ ही उन्होंने एक्टर से उनके इस फैसले का कारण भी पूछा था. एक्ट्रेस ने इस चीज को लेकर पवन सिंह को खूब डांटा था और वो कुछ नहीं बोले बस चुपचाप सुनते रहे.

विज्ञापन

पवन सिंह ने क्यों दिया था अक्षरा को धोखा?

इसके बाद पवन सिंह ने अपने शादी के फैसले की वजह बताई. दरअसल, एक्टर ने अपनी मां की जिद के कारण ये शादी की थी. उनके लिए अपनी मां से बढ़कर कुछ भी नहीं था. उनकी इज्जत के कारण उन्होंने अक्षरा को छोड़कर किसी और से शादी कर ली थी. पवन ने कहा था कि मां जो कहेंगी वो वही करेंगे. एक्टर ने किया भी ठीक वैसे ही और अक्षरा सिंह का दिल बुरी तरह से टूट गया.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ