Naagin 7 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कन्फर्म हुआ इस हसीना का नाम! Bigg Boss में थीं Salman Khan की फेवरेट

Naagin 7: एकता कपूर के शो की नई ‘नागिन’ कौन होगी? अब उस नाम को लेकर सस्पेंस खुल चुका है. इस बार टीवी की एक पॉपुलर हसीना को एकता कपूर द्वारा कास्ट किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं.

Naagin 7, Priyanka Chahar Choudhary, Ekta Kapoor

Naagin 7: एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘नागिन 7’ को लेकर काफी बज बना हुआ है. जब से इस शो का ऐलान हुआ है, फैंस ये जानना चाहते हैं कि इस बार नई ‘नागिन’ कौन होगी? अब तक कई टीवी एक्ट्रेस के नाम इस शो के लिए सामने चुके हैं. बताया जा रहा है कि ‘नागिन 7’ की शूटिंग भी शुरू हो गई है. एकता कपूर की इस सुपर नेचुरल फ्रेंचाइजी ‘नागिन’ के सातवें सीजन को लेकर सबसे जरूरी खबर सामने आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में अब दावा किया जा रहा है कि एकता कपूर ने शो ‘नागिन’ के सातवें सीजन के लिए एक हसीना के नाम पर मुहर लगा दी है. अब इस शो के लिए जिस एक्ट्रेस का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है वो प्रियंका चाहर चौधरी हैं.

बताया जा रहा है कि इस सीजन में लीड एक्ट्रेस के तौर पर प्रियंका चाहर चौधरी को चुना गया है. हालांकि, अभी तक एकता कपूर या फिर खुद प्रियंका चाहर चौधरी ने कुछ भी नहीं कहा है. आपको बता दें, जबसे प्रियंका ने ‘बिग बॉस’ किया है, तभी से फैंस उन्हें ‘नागिन’ में देखने की डिमांड कर रहे हैं. वो ‘बिग बॉस’ में सलमान खान की फेवरेट कंटेस्टेंट रह चुकी हैं. दूसरी तरफ इस शो में मेल लीड कौन होगा? इसपर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. फैंस को इंतजार है कि कब प्रियंका चाहर चौधरी के ‘नागिन 7’ में होने की पुष्टि की जाएगी?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ