News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Amrapali Dubey On Relation with Akshara Singh: टीवी से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी बेहतरीन फिल्मों और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. फिल्मों और अभिनय के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ के चर्चे कम नहीं रहते हैं. वैसे तो वह अपनी निजी जिंदगी और किसी के बारे में कुछ भी बोलने से बचती हैं लेकिन, पहली बार उन्होंने अपनी जिंदगी के साथ ही पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते पर बात की. इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अपने बॉन्ड पर भी बात की, जिनका साथ कभी उनका बहनों जैसा रिश्ता था. लेकिन, आज उनकी दोस्ती में दरार आ गई है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
दरअसल, आम्रपाली दुबे हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने काफी कुछ शेयर किया. इस बातचीत में अभिनेत्री ने पवन सिंह-अक्षरा के रिश्ते के साथ ही अपनी टूटी दोस्ती की वजह के बारे में भी बताया है. आम्रपाली कहती हैं कि दोनों ही स्टार्स उनके दोस्त रहे हैं लेकिन, इनके झगड़ों के बीच वह सिर्फ अक्षरा के साथ ही खड़ी रहीं. भोजपुरी एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्होंने पवन सिंह को उनकी शादी रुकवाने के लिए फोन तक किया था. वह कहती हैं कि उस समय उन्हें सिर्फ अक्षरा के आंसू और दर्द दिखा था. उन्होंने माना कि उन्हें केवल अक्षरा का पक्ष ही नहीं रखना चाहिए था. क्योंकि दोनों ही उनके अच्छे दोस्त हैं. इसके लिए उन्हें आज भी गिल्ट महसूस होता है.
यह भी पढ़ें: ‘मैं उनसे प्यार करती हूं…’, सलमान खान ने पार्टी में सोमी अली के सिर पर फोड़ दी थी बोतल, सीनियर जर्नलिस्ट ने किया दावा
इसी बीच आम्रपाली से पूछा गया कि उनके सपोर्ट के बाद भी क्या अक्षरा ने उनको धोखा दिया? इस पर वह नकारती हैं लेकिन एंकर फिर से उन्हें बातें याद दिलाते हैं कि उनके सपोर्ट के बाद भी वह (अक्षरा) कहती हैं कि उनका किसी ने सपोर्ट नहीं किया. क्या उनकी इन बातों से आपको दुख हुआ? भोजपुरी यूट्यूब क्वीन जवाब देती हैं, ‘हां, दुख हुआ. वो मुझे इसलिए हर्ट कर सकीं क्योंकि मैंने ही उन्हें अधिकार दिया था. बाकी मुझे कोई नहीं कर पाएगा हर्ट. मैं श्योर हूं कि उसने जानबूझकर तो नहीं किया होगा. उसका पक्ष तो उसी से पूछिएगा. मुझे लगता है कि हमारे बीच मिस कम्युनिकेशन हुआ क्योंकि हमने कुछ चीजों पर बात नहीं की। हो सकता है उसे मेरी कोई बात बुरी लगी होगी और मुझे उसकी.’
आगे आम्रपाली दुबे से अपने मनमुटाव को दूर करने के लिए मुलाकात के लिए कहा गया तो इस पर उन्होंने साफ इनकार कर दिया और कहा, ‘अगर वो 60 लोगों के सामने ये नहीं दिखाई होती कि उसको मुझसे कोई लेना देना नहीं रखना है. अगर उसने वो अनफॉलो करके दुनिया को नहीं दिखाया होता है कि उसे मुझसे कोई लेना देना नहीं रखना है, तो शायद मैं कोशिश भी करती. लेकिन, उसके व्यवहार ने पूरे वर्ल्ड के सामने सोशली किसी को डिसोन करना, मतलब क्या होता है इसका. अगर आप समझदार इंसान हैं तो समझ जाएंगी कि कोशिश करने का कोई फायदा नहीं है. वहीं रुक जाएंगे. जब वो मेरे लिए पोस्ट लिख रही थीं बोल रही थीं तो मुझे इन सबसे बहुत बुरा लगा. मैंने परिवार और दोस्तों से इसके बारे में बात की. मुझे वेलिडेशन नहीं चाहिए कि तुम जाकर 10 जगह बोलो कि ये मेरे साथ खड़ी थी लेकिन मुझे किसी का ब्लेम भी नहीं चाहिए कि मैं तेरे साथ नहीं खड़ी थी. मुझे दोनों में से कुछ नहीं चाहिए.’
यह भी पढ़ें: ‘मेरी तरफ गन कर दी…’, Disha Patani के पिता की फायरिंग में कैसे बची जान? खुद किया खुलासा
आम्रपाली दुबे अंत में बताती हैं कि वह अक्षरा सिंह की कौन सी बात से सबसे ज्यादा हर्ट हुई हैं. वह कहती हैं, ‘हर जगह ये जाकर कहना कि मैं अकेली थी, मैं अकेली थी, मेरे परिवार वाले उस समय मेरे साथ थे और कोई नहीं था. किसी ने भी मेरा सपोर्ट नहीं किया. हर जगह बार-बार यही जाकर उनका बोलना मुझे सबसे ज्यादा हर्ट कर गया. मैं शायद इससे कभी वापस नहीं आ पाऊंगी.’
यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande के पति Vicky Jain को ये क्या हुआ? अस्पताल के बेड पर दिखे Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट, वीडियो वायरल
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।