Bollywood Stars Bad Fashion Sense: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादातर स्टार्स अपने फैंस के फैशन सेंस को लेकर इंस्पायर होते है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि स्टार्स अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहते हैं। इस लिस्ट में कई बड़े और दिग्गज अभिनेताओं का नाम शामिल है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके फैशन सेंस को लेकर नापसंद किए जाते हैं और ट्रोल होते हैं। इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) से लेकर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम शामिल है। चलिए बताते हैं आपको कौन हैं ये चुनिंदा स्टार्स?
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)
इन दिनों कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ अपनी फिल्म ‘गणपत’ (Ganpath) को लेकर सुर्खियों में बने हुए टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। हालांकि, टाइगर किसी न किसी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर बने रहते हैं, लेकिन उनको अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। टाइगर कई बार किसी न किसी इवेंट पर ऐसा स्टाइल कैरी कर लेते हैं, जिसको लेकर उनको ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav की ‘डबल खिड़की’ में हुई सिंगल लड़की की एंट्री, गाना सुन आप भी झूम उठेंगे
करण जौहर (Karan Johar)
फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जो अक्सर अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर ट्रोलर्स उनको बॉलीवुड स्टार्स किड्स के साथ-साथ अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर भी टारगेट करते हैं। दरअसल, एक बार फिल्ममेकर इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में न्यूज पेपर प्रिंट वाली शर्ट पहनकर पहुंचे थे, जिसके चलते उनको खूब ट्रोल किया गया था।
अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana)
बॉलीवुड एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के भाई और एक्टर अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) भी अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अपने फैशन को लेकर एक्टर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। दरअसल, एक बार एक्टर का एक फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें एक्टर ब्लेजर के साथ स्कर्ट पहने नजर आए थे, जिसके बाद उनको ट्रोलर्स ने खुब ट्रोलर किया था।
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)
इसके अलावा इस लिस्ट में सदी के महानायक और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का नाम भी शामिल है। दरअसल, पिछले साल क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) में बिग बी बेहद अजीबो-गरीब ड्रेस पहने नजर आए थे, जिसको बाद उनको खूब ट्रोल किया गया था। इतना ही उनकी तुलना अतरंगी फैशन सेंस के लिए पहचाने जाने वाली रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से करने लगे थे।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
51 mins ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 hr agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
2 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
4 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
6 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
6 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines