हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1600 करोड़ के मालिक अमिताभ बच्चन ने किन कंपनियों में किया इन्वेस्ट? सालाना कमाई सुन उड़ जाएंगे होश!

Amitabh Bachchan has invested his fortune in 9 successful brands: सदी से महानायक अमिताभ बच्चन ने किन-किन कंपनियों में इंवेस्ट किया हुआ है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan has invested his fortune in 9 successful brands

Amitabh Bachchan has invested his fortune in 9 successful brands: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया है। उनकी हालिया फिल्म ‘कल्की 2898 एडी’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बना ली। अपने लंबे और सफल करियर में बिग बी ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है, जिसके बाद उन्होंने अपने पास अपार संपत्ति जमा कर ली है। जी क्यू इंडिया के हवाले से पता चला है कि बिग बी के पास कुल 9 कंपनियां हैं, जिनमें या तो उन्होंने निवेश किया हुआ है या फिर मालिक हैं।

1600 करोड़ रुपये के मालिक हैं बिग बी

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति लगभग 1600 करोड़ रुपये है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के अलावा बिग बी ने कई बिजनेस कंपनियों में भी अपना पैसा लगाया हुआ है, जहां से उन्हें काफी फायदा हो रहा है। अमिताभ बच्चन ने अलग-अलग ब्रांडों में निवेश किया हुआ है। आइए नजर डालते हैं उन कंपनियों पर जिनमें उन्होंने निवेश किया है या फिर जिनके वो मालिक हैं।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की खुद की कंपनियां

ABCL

अमिताभ बच्चन ने साल 1995 में एक प्रोडक्शन और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन’ (ABCL) की स्थापना की थी। इस कंपनी ने ‘तेरे मेरे सपने’, ‘मृत्युदाता’ और ‘मेजर साब’ जैसी हिट फिल्मों को बनाया। इसके अलावा ABCL ने साल 1996 में मिस वर्ल्ड का आयोजन भी किया।

सिंगापुर स्लैमर्स

साल 2015 में अमिताभ बच्चन ने यूडी ग्रुप के साथ मिलकर इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (IPTL) में सिंगापुर स्लैमर्स नाम की एक टेनिस टीम खरीदी थी। बिग बी हमेशा से ही खेल में काफी रूचि रखते हैं, जिसके चलते उन्होंने टेनिस टीम भी खरीदी हुई है।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के निवेश वाली कंपनियां

उजास एनर्जी

ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने उजास एनर्जी में निवेश किया हुआ है, जो सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करता है। इस निवेश से उन्हें स्थिर आय होती है।

जस्ट डायल

साल 2013 में बिग बी ने जस्ट डायल में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 6.27 लाख रुपये का निवेश किया था। इकॉनोमिक टाइम्स के मुताबिक 4 महीने के अंदर, उनका ये निवेश 6.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

विज्ञापन

जिड्डू

द हिंदू की खबर के मुताबिक साल 2015 में अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने सिंगापुर की क्लाउड स्टोरेज सर्विस जिड्डू में संयुक्त रूप से 125,000 डॉलर यानी लगभग 2 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

स्टैम्पेड कैपिटल

इकॉनोमिक टाइम्स के मुताबिक साल 2014 में स्टैम्पेड कैपिटल में करीब 1.21 करोड़ रुपये के लिए 1.1 लाख शेयर खरीदे थे, जो कि एक ब्रोकरेज हाउस है।

विज्ञापन

एडुइसफन

2019 में अमिताभ बच्चन ने इस एजुकेशन टेक्नोलॉजी स्टार्टअप में 28 मिलियन डॉलर यानी लगभग 200 करोड़ रुपये का सामूहिक निवेश किया था, जिससे बिग बी को काफी फायदा हुआ है।

मैकमेरिज सेल्फी

फ्री प्रेस जर्नल की खबर के मुताबिक साल 2022 में इस मर्चेंडाइज कंपनी ने 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 7 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन भी बड़े निवेशक रहे थे।

विज्ञापन

फाइनोटेक केमिकल्स

इकॉनोमिक टाइम्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने साल 2011 में फाइनोटेक केमिकल्स के 3 लाख शेयर खरीदे और 2015 में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5.58 प्रतिशत कर ली। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बी फिल्में, टीवी, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और कंपनियों के टर्नओवर को मिलाकर साल के 60 करोड़ रुपये कमाते हैं।

यह भी पढ़ें: Laughter Chefs के सीजन 2 में होंगे Munawar Faruqui? आखिरी एपिसोड में मिला सबसे बड़ा हिंट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola