हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बुरी तरह बिगाड़ दिया जाता…', Amitabh Bachchan के क्रिप्टिक पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें क्या है मामला?

Amitabh Bachchan Latest Cryptic Post: अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. अपनी इस पोस्ट में अभिनेता ने बिना किसी का नाम लिए तोड़-मरोड़कर पेश किया है.

विज्ञापन
amitabh bachchan

Amitabh Bachchan X Tweet Controversy: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X और ब्लॉग) पर एक बेहद रहस्यमयी (Cryptic) पोस्ट साझा की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए मीडिया और सोशल मीडिया पर बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वालों पर तीखा तंज कसा है.

यह भी पढ़ें: जब अपनी ही सास से 1 साल बड़े निकले ये मशहूर एक्टर, पत्नी के साथ एज गैप जानकर खुला रह जाएगा मुंह

अमिताभ बच्चन ने क्या किया पोस्ट?

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर हिंदी और अंग्रेजी के मिले जुले शब्दों में लिखा है कि “हम कुछ कहते हैं और उसे कुछ और ही बना दिया जाता है. अगर हम उसे सुधारने के लिए कुछ कहें, तो उसे भी बुरी तरह बिगाड़ दिया जाता है…Completely Twisted!” इसी के साथ उन्होंने अपने ब्लॉग पर इंटरनेट ट्रोलिंग और अफवाहों पर भी तीखा तंज कसा है.

विज्ञापन

इंटरनेट पर क्यों मचा तहलका?

अमिताभ के अफवाहों को लेकर तीखे तंज से पूरी इंटरनेट हिल गया. दरअसल, पिछले दिनों मीडिया और इंटरनेट पर ऐसी खबरें उड़ी थीं कि अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए हैं. हालांकि, बाद में उनके करीबियों ने साफ किया कि वह केवल अपने रूटीन मंथली चेकअप के लिए गए थे और उसी दिन घर लौट आए थे. माना जा रहा है कि अमिताभ ने इन गलत खबरों और अफवाहों से नाराज होकर ही यह ‘रायता’ फैलने वाली बात लिखी है.

यह भी पढ़ें: Peddi Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी Ram Charan की फिल्म ‘पेद्दी’ ने मचाया

विज्ञापन

गॉसिप से बिग बी हुए नाराज

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार से जुड़ी कई अफवाहें सामने आ रही थी. माना जा रहा है यह पोस्ट उन्हीं अफवाहों और गॉसिप को लेकर तंज है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की लगातार उड़ रही झूठी अफवाहों से भी जोड़कर देख रहे हैं. फैन्स का कहना है कि जब भी बच्चन परिवार अपनी चुप्पी तोड़ता है, तो लोग उसकी अलग व्याख्या निकाल लेते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मुझ पर दवाब बनाया…’, पूरे 1 साल बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं Taapsee Pannu, खुद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola