'India ने ठोक दिया Australia को', Amitabh Bachchan ने मैच के दौरान 'खराब कमेंट्री' पर कसा तंज

Amitabh Bachchan on India Win Against Australia: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में इंडिया को मिली जीत पर बधाई दी है। साथ ही उन्होंने खराब कमेंटरी पर भी कंज कसा है।

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

विज्ञापन

Amitabh Bachchan on India Win Against Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की और इस जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था और फिर ऑस्ट्रेलिया को 238 रनों पर समेटकर मैच जीत लिया। भारत की इस धमाकेदार जीत पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टीम इंडिया को बधाई दी, लेकिन साथ ही उन्होंने मैच के दौरान हुई खराब कमेंट्री पर भी तंज कस दिया। क्या कुछ कहा अमिताभ बच्चन, चलिए आपको बताते हैं।

मैच के बाद अमिताभ का रिएक्शन

अमिताभ बच्चन क्रिकेट के कितने बड़े फैन हैं, ये बात को हर कोई जानता है। बिग बी अक्सर मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंच जाते हैं। टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर खुशी जताते हुए टीम इंडिया को बधाई दी। हालांकि इस दौरान बिग बी अपने ही अंदाज में चुटकी लेते हुए भी नजर आए। उन्होंने मैच के दौरान हुई खराब कमेंट्री पर तंज कसा।

Advertisment

अमिताभ ने कहा, ‘खराब कमेंट्री के बावजूद, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ठोक दिया।’ हालांकि अपने इस बयान में अमिताभ ने किसी का भी नाम नहीं लिया। लेकिन उनके शब्दों से ये साफ था कि उन्हें मैच के दौरान कमेंट्री सुनकर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा है।

Amitabh Bachchan Blog Post

Amitabh Bachchan Blog Post

भारत की जीत के बाद अमिताभ का ये बयान सुर्खियों का हिस्सा बन गया, जहां क्रिकेट प्रेमी अपनी-अपनी राय इस पर शेयर कर रहे हैं। इस मामले को लेकर फैंस की तरफ से मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं।

विज्ञापन

क्या था मामला?

दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान भारतीय मिडियम पेसर्स को लेकर कमेंटेटर्स ने कुछ ऐसा कह दिया था जिसे सुनकर ऐसा लगा कि वो थोड़ा पक्षपात कर रहे हैं। बस इसी को लेकर बिग बी ने ऐतराज जताया है।

अभिषेक की कबड्डी टीम को भी दी बधाई

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर न सिर्फ की जीत का जश्न मनाया, बल्कि उन्होंने अपनी पत्नी जया भादुरी के साथ बेटे अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स की भी तारीफ की। अभिषेक की टीम ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 में पुणेरी पलटन को हराकर शानदार जीत दर्ज की। अमिताभ ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुणेरी पलटन को हराया, जो कि एक मजबूत टीम है।’ उनके इस मैसेज ने पिंक पैंथर्स के खिलाड़ियों को जोश से भर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ