Amaal Mallik Warning To Tanishk Bagchi: बॉलीवुड में इन दिनों म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक और तनिष्क बागची के बीच तकरार देखने को मिल रही है. दोनों के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. वहीं अब एक बार फिर अमाल मलिक ने तनिष्क बागची के खिलाफ एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है और खुलेआम चेतावनी भी दी है. सोशल मीडिया पर अमाल मलिक का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
अमाल और तनिष्क बागची का विवाद
दरअसल दोनों के बीच ये विवाद तब शुरू हुआ जब तनिष्क बागची ने ‘सैयारा’ गाने की रॉयल्टी को लेकर यशराज फिल्म्स पर सवाल उठाए. जिसके बाद अमाल मलिक ने पोस्ट करते हुए तनिष्क पर गाने चुराने के आरोप लगाए. साथ ही अमाल ने तनिष्क पर पेड पीआर चलाने का भी आरोप लगाया. वहीं अमाल ने पोस्ट डिलीट भी कर दिया, जिसके बाद उन पर सवाल उठने लगे. अब अमाल ने एक और नया पोस्ट शेयर किया है और पुराने पोस्ट को डिलीट करने का कारण भी बताया है.
यह भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे से पवन सिंह तक, Bhojpuri Bawal में धमाल मचाएंगे ये 5 सितारे; कब और कहां देखें शो?
अमाल ने निकाली भड़ास
अमाल ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, ‘पोस्ट डिलीट करने का मतलब ये नहीं है कि मैं अपने आरोपों से पीछे हट गया हूं. मैंने अपनी प्रोफाइल को साफ करने के लिए पोस्ट डिलीट कर दिया है. मैं अपने आरोपों से पीछे नहीं हटा हूं.’ अमाल ने आगे कहा कि मैंने अपने गुस्से को 10 साल तक दबाकर रखा है और आज मैंने आवाज उठाई है. लेकिन सही का कोई साथ नहीं देना चाहता है. मैंने सच्चाई सामने रखी है और अब कर्म पर छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: 2 महीने से Prime Video पर छाई 8 एपिसोड्स की रोमांटिक सीरीज, कहानी बनी ऑडियंस की फेवरेट!
अमाल ने तनिष्क को दी चेतावनी
अमाल ने अपनी पोस्ट में तनिष्क बागची पर भड़ास निकालते हुए उन्हें चेतावनी भी दे दी. अमाल ने लिखा, ‘एक आखिरी बात बोल रहा हूं बेटा, तू मुझसे तो औकात में ही रहना. आखिरी बार वार्निंग दे रहा हूं, अगर किसी के साथ कोई गड़बड़ की ना तो मैं तेरी बैंड बजाने लौट आऊंगा.’ सोशल मीडिया पर अमाल का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
14 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
17 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
18 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
19 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
19 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
21 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
21 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
22 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines