हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Alpha Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर आलिया-शरवरी का नहीं चला जादू, दूसरे दिन कमाए महज इतने करोड़

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. लेकिन फिल्म को दर्शकों का कुछ खास साथ मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है. फिल्म ने पहले दिन महज 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने का कारोबार किया है.

विज्ञापन
Alpha ने दूसरे दिन कितने का किया कलेक्शन?

आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी में आलिया के साथ शरवरी वाघ भी अहम किरदार में नजर आ रही है. इस मूवी को लेकर काफी ज्यादा बच बना हुआ था. लेकिन जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है. फिल्म की पहले दिन की कमाई ने सभी को चौंका कर रख दिया है.

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ ने पहले दिन महज 9.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं अब लोग यह भी जानना चाहते हैं कि फिल्म अल्फा ने दूसरे दिन कितने का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: Weekend OTT Watchlist: OTT पर इस वीकेंड देखें ये 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, हर कहानी जीत लेगी दिल

विज्ञापन

Alpha ने दूसरे दिन कितने करोड़ का किया कलेक्शन

आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है. इस मूवी की कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है. फिल्म को दर्शकों का साथ मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है. इन दिनों सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ जमकर कमाई कर ही है. न्यू रिलीज से खिलाड़ी कुमार की फिल्म को कोई खास फर्क नहीं पड़ा है. आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 7.33 करोड़ रुपये छापे हैं. फिल्म ने दो दिनों में 16.58 करोड़ रुपये कमाए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इस मूवी को बनाने में 100 से 130 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Alpha से 100 गुना ज्यादा भौकाली है आलिया भट्ट की 8 साल पुरानी ये Spy Thriller फिल्म, क्लाइमैक्स तक नहीं हटती निगाहें

विज्ञापन

‘अल्फा’ फिल्म के बारे में

‘अल्फा’ फिल्म को यश राज बैनर तले तैयार किया गया है. इस मूवी का निर्देशन शिव रवैल ने किया है. फिल्म में आलिया और शरवरी के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. इस मूवी में ऋतिक रोशन का कैमियो दिखाया गया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. फिल्म में ऋतिक रोशन अपनी ‘वॉर’ मूवी का पॉपुलर किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola