आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर की फिल्म अल्फा 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. हालांकि, इस मूवी को दर्शक कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. आलिया इस मूवी में एक स्पाई एजेंट का किरदार निभाया है. हालांकि, यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित नहीं हुई है.
राजी फिल्म

2 / 5
लेकिन आज हम आपको आलिया भट्ट की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो 8 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में भी आलिया ने स्पाई एजेंट का किरदार निभाया था. लेकिन इस मूवी को अल्फा के मुकाबले काफी ज्यादा पसंद किया गया था. यह मूवी आज भी ओटीटी मस्ट वॉच की लिस्ट में शुमार है. यह मूवी साल 2018 में रिलीज हुई थी.
राजी फिल्म का डायरेक्शन किसने किया था

3 / 5
इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था. अब आप तो फिल्म का नाम समझ ही गए होंगे. अगर आप अब भी मूवी के नाम को लेकर कंफ्यूज है, तो हम आपको मूवी का नाम बता रहे हैं. दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं आलिया भट्ट की फिल्म राजी है.
राजी फिल्म ओटीटी पर कहां देखें

4 / 5
आपको बता दें कि इस फिल्म को हरिंदर सिक्का की नॉवेल कॉलिंग सहमत पर तैयार किया गया है. राजी फिल्म को जंगली पिक्चर्स और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया गया है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 123 करोड़ और दुनियाभर में 195 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
राजी फिल्म प्राइम वीडियो

5 / 5
इस मूवी को आईएमडीबी पर 7.7 रेटिंग मिली दी गई है. आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं.