Weekend OTT Watchlist: OTT पर इस वीकेंड देखें ये 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, हर कहानी जीत लेगी दिल

ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix, Prime Video, Sony LIV, ZEE5 और Jio Hotstar पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. आज हम आपके लिए 7 शानदार फिल्में-सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर देख सकते हैं.

ott film series
1 / 8

आप भी वीकेंड पर देखने के लिए कोई बढ़िया सीरीज या फिल्म सर्च कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काफी काम आ सकती है. दरअसल, आज हम आपको 7 शानदार फिल्में सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे वीकेंड पर देख सकते हैं. इस लिस्ट में कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर, एक्शन, सस्पेंस और फैमिली ड्रामा वाली फिल्में मौजूद हैं, जिसे आप फैमिली के साथ देख सकते हैं.

विज्ञापन

ग्राम चिकित्सालय 2

ग्राम चिकित्सालय 22 / 8

लिस्ट में पहला नाम हाल ही में रिलीज हुई सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय 2' का शामिल है. इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर घर बैठे देख सकते हैं. इस सीरीज के अब तक दो सीजन रिलीज हुए हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे है. इस सीरीज की कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है, जहां की स्वास्थ्य व्यवस्था काफी गंभीर हालत में है.

विज्ञापन

राजा शिवाजी

राजा शिवाजी3 / 8

दूसरे नंबर पर बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का नाम मौजूद है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है. यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.

लॉकअप 2

लॉकअप 24 / 8

तीसरे स्थान पर लॉकअप सीरीज का नाम आता है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. हालांकि, आपको इस शो के अगले एपिसोड में कंगना रनौत नजर आने वाली है, जो जेल में बंद कैदियों को सबक सिखाएंगी.

विज्ञापन

सुपर सुब्बू

सुपर सुब्बू5 / 8

चौथे स्थान पर 'सुपर सुब्बू' सीरीज का नाम शामिल है, जो एक तेलुगू कॉमेडी सीरीज है. इस सीरीज की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बुरी किस्मत काफी परेशान है. हालांकि, उसकी किस्मत उस वक्त बदल जाती है, जब वो एक गांव में सेक्स एजुकेटर बनता है.

प्रीतम एंड पेड्रो

प्रीतम एंड पेड्रो6 / 8

पांचवें नंबर पर राजकुमार हिरानी की सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का नाम काबिज है. यह सीरीज 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म  जियो हॉटस्टार पर रिलीज की गई है. यह एक कॉमेडी मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है.

विज्ञापन

ठुकरा के मेरा प्यार

ठुकरा के मेरा प्यार7 / 8

छठे स्थान पर 'ठुकरा के मेरा प्यार' वेब सीरीज का नाम मौजूद है. इस सीरीज के अब तक 2 सीजन जारी किए गए हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं. इस सीरीज के पहले सीजन में 19 एपिसोड जारी किए गए थे. वहीं सीजन 2 में 12 एपिसोड्स आ चुके हैं.

ग्यारह-ग्यारह

ग्यारह-ग्यारह8 / 8

लिस्ट में आखिरी नाम 'ग्यारह-ग्यारह' वेब सीरीज का आता है. इस सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं. इस सीरीज में आपको राघव जुयाल  अहम किरदार में नजर आने वाले हैं, जो एक साइंस फिक्शन क्राइम सीरीज है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन