Pushpa 2 ने रिलीज से पहले ही कमाए इतने करोड़, एडवांस बुकिंग से और बढ़ेगी कमाई

Pushpa 2 Satellite and Music Rights: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले ही धमाका कर दिया है। जी हां, फिल्म ने अपने प्री-रिलीज कलेक्शन में करोड़ों की कमाई की है। आइए जानते हैं टोटल कलेक्शन?

Pushpa 2

Pushpa 2

विज्ञापन

Pushpa 2 Satellite and Music Rights: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ का फैंस बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों को इस फिल्म के लिए एक अलग ही लेवल की एक्साइटमेंट बनी हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाका करेगी। फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपना बजट भी निकाल लिया है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म एडवांस बुकिंग में भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

फिल्म ने की 1085 करोड़ की कमाई

दरअसल, फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 1085 करोड़ रूपये का टोटल प्री-रिलीज कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि फिल्म ने एक बहुत बड़ी डिजिटल डील की है। साथ ही फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स 640 करोड़ रुपये में सोल्ड हुए हैं। डिजिटल डील में नेटफ्लिक्स ने 275 करोड़ रूपये में इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं। फिल्म का बजट ही 500 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। ऐसे में इस फिल्म ने अपने प्री-रिलीज कलेक्शन में ही बजट निकाल लिया है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

प्री-रिलीज कलेक्शन में ही कर दिया धमाका

इसके साथ ही अगर फिल्म के प्री-रिलीज कलेक्शन को ओवरऑल देखें तो इस फिल्म ने उत्तर भारत में 200 करोड़ रुपये, कर्नाटक में 30 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 220 करोड़ रुपये, केरल में 20करोड़ रुपये, तमिलनाडु में 50 करोड़ रुपये और ग्लोबल मार्केट में 140 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के म्यूजिक राइट्स 65 करोड़ रुपये और सैटेलाइट राइट्स 85 करोड़ में बेचे गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

साथ ही अगर फिल्म के नॉन-थियेट्रिकल राइट्स की बात करें तो उसमें फिल्म ने 425 करोड़ कमाए हैं। गौरतलब है कि अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ 6 दिसंबर 2024 को पूरी दुनिया में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। ‘पुष्पा 2’ को माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रही हैं।

एडवांस बुकिंग में भी हो सकता है धमाका

इस फिल्म में ना सिर्फ अल्लू अर्जुन बल्कि उनके अलावा रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज में अभी भी डेढ महीने का लंबा समय बचा है। ऐसे में हर किसी को फिल्म से जुड़े अपडेट का इंतजार रहता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म एडवांस बुकिंग में क्या नया धमाका करती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ