Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Eid: देशभर में 11 अप्रैल को ईद की धूम देखने को मिली, आमजन से लेकर फिल्मी सितारों ने इस त्यौहार को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। शुक्रवार को अब सभी सोशल मीडिया पर ईद सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की भी एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह भाईजान यानी सलमान खान के घर पर नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस फोटो में उनके साथ सलमान खान तो नहीं पर उनका एक बेहद करीबी शख्स दिखाई दे रहा है। ये कौन है आइए जाने इसके बारे में।
ईद मनाने सलमान के घर पहुंचे आलिया-रणबीर?
बॉलीवुड का पावर कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ ईद (Eid) का जश्न मनाया। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है एक फोटो बोल रही थी। इस फोटो ने सभी को सोच में डाल दिया है। माना जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक फ्रेंडली मुलाकात के लिए सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे थे। फोटो में आलिया भट्ट व्हाइट कलर का प्रिंटेड सूट पहने नजर आ रही हैं। तो वहीं रणबीर कपूर ग्रे टी-शर्ट के साथ डेनिम शर्ट कैरी किए कैजुअल लुक में हैंडसम लग रहे हैं।
करीबी संग वायरल हुई तस्वीर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस फोटो में एक और शख्स नजर आ रहा है, जिसका नाम है मगर पी बसंत (Magar P Basant)। कहा जा रहा है कि ये शख्स सलमान खान के बेहद करीब है और उन्हीं के घर में रहता है। इस शख्स ने ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की थी। इसके अलावा मगर पी बसंत की एक और फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह सलमान खान के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
रणबीर और सलमान का हुआ पैचअप
सलमान खान के घर से आलिया और रणबीर की फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। मगर पी बसंत की तस्वीरें देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं आलिया और रणबीर ईद मनाने के लिए सलमान खान के घर गए थे। ऐसे में क्या सलमान और रणबीर का सालों पुराना झगड़ा अब खत्म हो चुका है? खबरों की मानें तो दोनों के बीच में कैटरीना कैफ को लेकर काफी मुनमुटाव चल रहे थे। सलमान से रिश्ता तोड़ने के बाद कैटरीना ने रणबीर को डेट करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद सलमान और रणबीर का आमना-सामना भी नहीं हुआ था। मगर अब लग रहा है दोनों ने सबकुछ भुलाकर मूव ऑन कर लिया है।
आलिया-रणबीर की आने वाली फिल्में
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2024 में दोनों पर्दे पर धमाल करने वाले हैं। आलिया जल्द जिगरा में नजर आएंगी। इस मूवी में एक्ट्रेस का एक्शन अंदाज भी देखने को मिल सकता है। 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास संजय लीला भंसाली लव एंड वॉर, ब्रह्मास्त्र 2 और जी ले जरा है। रणबीर कपूर के पास रामायण, लव एंड वार, ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और एनिमल पार्क है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
17 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
17 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
19 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines