मुंबई: एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल फ्रंट तक कई मोर्चों पर सुर्खियां बटोर रही हैं। अपने पति और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज होने के बाद अब वो अपनी गोद भराई को लेकर छाई हुई हैं।
अभी पढ़ें – Shahrukh Khan: बेटे की तस्वीर पर शाहरुख खान ने लुटाया प्यार, कहा- ‘मुझ पर गया है’
जी हां, इन दिनों प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रहीं आलिया भट्ट को लेकर रिपोर्ट्स हैं कि जल्द ही उनकी गोद भराई होने जा रही है। आलिया ने इस साल अपनी तीन रिलीज़ दी है- गंगूबाई काठियावाड़ी, डार्लिंग्स और अब, ब्रह्मास्त्र।
फिल्मी करियर में सफलता का स्वाद चख रहीं आलिया भट्ट के लिए ये साल व्यक्तिगत मोर्चे पर भी बेहद शानदार। सबसे पहले एक्ट्रेस ने अपने बचपन के प्यार रणबीर कपूर से शादी की। दो महीने बाद, उन्होंने अपनी गर्भावस्था की भी घोषणा की। अब जबकि वो अपने आखिरी ट्रायमेस्टर में है, तो उनकी मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर कथित तौर पर होने वाली मां आलिया के लिए ऑल गर्ल्स थीम वाली गोद भराई (Alia Bhatt baby Shower) का आयोजन करने की योजना बना रही हैं।
आलिया के लिए बेबी शॉवर की मेजबानी करेंगे सोनी, नीतू
आलिया और रणबीर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके लिए परिवार ने गोद भराई की प्लानिंग शुरू कर दी है। कथित तौर पर, सोनी राजदान और नीतू कपूर एक्ट्रेस के लिए ऑल गर्ल गोद भराई की मेजबानी करेंगी। निजी टेब्लॉयड की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया की गोद भराई की गेस्ट लिस्ट को भी फाइनल कर लिया गया है। इसमें आलिया के करीबी दोस्तों के साथ-साथ भट्ट और कपूर परिवारों में से कौन शामिल है।
अभी पढ़ें – ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी के मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को समन
आलिया की बहन शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन, अनुष्का रंजन, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी और आलिया भट्ट की गर्ल गैंग (बचपन की दोस्त) आलिया के स्टार-स्टडेड बेबी शॉवर में शामिल हो सकती हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines