हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Alanna Panday ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, दूसरी बार मौसी बनेंगी Ananya Panday

Alanna Panday Announces Second Pregnancy: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चचेरी बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे दूसरी बार मां बनने वाली हैं. खबर मिलते ही फैंस खुशी से झूम रहे हैं.

विज्ञापन
Alanna Panday. image credit- social media

Alanna Panday Announces Second Pregnancy: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चचेरी बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे दूसरी बार मां बनने वाली हैं. अलाना ने फैंस के साथ भी इस गुड न्यूज को शेयर किया है. खबर मिलने के बाद से फैंस अलाना को जमकर बधाई दे रहे हैं.

अलाना पांड़े ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, अलाना पांड़े ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति और बेटे के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में अलाना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि प्यार करने के लिए एक और सदस्य. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर प्यार लुटा रहे हैं.

अलाना का लुक?

अलाना के लुक की बात करें तो इस वीडियो में अलाना व्हाइट कलर की फ्लोरल प्रिंटेड फ्लोई मैक्सी बैकलेस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसमें ऑरेंज-पीच फ्लोरल प्रिंट और रफल डिटेलिंग है. उन्होंने अपने बालों को हाफ-टाई पोनीटेल स्टाइल में रखा है और मिनिमल ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है.

विज्ञापन

सेलेब्रिटीज ने लुटाया प्यार

बता दें कि अलाना के इस पोस्ट पर उनकी बहन अनन्या ने भी प्यार लुटाया है और कई सेलेब्रिटीज ने भी रिएक्ट किया है और कपल को बधाई दी. डिनो मोरिया ने हार्ट-आई इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है. वहीं, एक्ट्रेस लारा दत्ता और अनुषा दांडेकर ने कमेंट कर अलाना और इवोर को बधाई दी है. इसके अलावा फैंस और यूजर्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

कौन हैं अलाना पांड़े?

अलाना पांड़े की अगर बात करें तो अलाना पांडे, डियाने पांडे और चिक्की पांडे की बेटी हैं और वो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे, अलाना की चचेरी बहन हैं और अलाना, अहान पांड़ की रियल सिस्टर हैं. इसके अलावा वो वेब सीरीज ‘द ट्राइब’ में नजर आ चुकी हैं. अलाना अपने परिवार के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं. वहीं, अलाना के पति इवोर मैकक्रे एक अमेरिकी फिल्म डायरेक्टर और फोटोग्राफर हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- डायरेक्टर शकील नूरानी को पुलिस ने किया अरेस्ट, रेप का है आरोप, किसने की शिकायत?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola