डायरेक्टर शकील नूरानी को पुलिस ने किया अरेस्ट, रेप का है आरोप, किसने की शिकायत?

Shakeel Noorani: मशहूर डायरेक्टर शकील नूरानी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. शकील पर एक 33 साल की एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

shakeel noorani

shakeel noorani. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Shakeel Noorani: फिल्मी दुनिया से हैरान करने वाली खबर आ रही है. मशहूर डायरेक्टर शकील नूरानी पर एक 33 साल की अभिनेत्री ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं. अभिनेत्री की शिकायत के बाद डायरेक्टर को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और कोर्ट ने उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

शकील नूरानी पर रेप का आरोप

फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ सहित कई पुरानी और चर्चित हिंदी फिल्मों का निर्देशन कर चुके मशहूर डायरेक्टर शकील नूरानी को मुंबई की मालवानी पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में अरेस्ट किया है. शकील नूरानी (73) पर 33 साल की एक्ट्रेस ने रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए मलवणी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

पुलिस कस्टडी में शकील

अभिनेत्री की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने निर्देशक को गिरफ्तार कर लिया है. शकील नूरानी को अरेस्ट करने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें 12 अगस्त तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. शकील पर आरोप है कि फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा के बहाने शकील ने एक्ट्रेस को अपने घर बुलाया था.

फिल्म के बारे में बात करने के बहाने बुलाया

इस मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि निर्देशक शकील नूरानी ने एक अपकमिंग फिल्म के प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बहाने एक 33 साल की अभिनेत्री को मलवणी स्थित अपने घर बुलाया था. आरोप है कि वहां उन्होंने महिला का यौन उत्पीड़न किया. इस मामले में महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देने और बाद में एक कथित वीडियो के जरिए उसे धमकाने के आरोप भी शामिल हैं.

विज्ञापन

आगे क्या होगा?

अब इस केस में मलवणी पुलिस ने शकील नूरानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तारी के बाद शकील नूरानी को कल मालवनी पुलिस ने बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया था, जहां उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि इस केस में आगे क्या होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ