हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Akshay Kumar ने सिर्फ 1.8 करोड़ में साइन की 'Welcome To The Jungle' फिल्म, लेकिन प्रोड्यूसर के साथ की खास डील

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार फिल्म में काम करने के करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. लेकिन खिलाड़ी कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म में काम करने के लिए सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है. हालांकि, एक्टर ने प्रोड्यूसर से एक खास डील की है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Welcome To The Jungle कब होगी रिलीज?

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. इस मूवी में खिलाड़ी कुमार के साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए हैं. यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. लेकिन मूवी रिलीज से पहले अक्षय कुमार की फीस काफी चर्चा में बनी हुई है. दरअसल, अक्षय कुमार की फीस ने सभी को हैरान कर दिया है, जहां खिलाड़ी कुमार फिल्मों में काम करने के लिए करोड़ की फीस लेते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने मूवी में काम करने के लिए काफी कम फीस ली है.

अक्षय कुमार ने मूवी ‘वेलकम टू जंगल’ में काम करने के लिए सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. लेकिन खिलाड़ी कुमार ने फिल्म के प्रोड्यूसर के साथ एक खास डील की है.

यह भी पढ़ें:ट्रक के पीछे लिखी शायरी से बना था बॉलीवुड का ये कल्ट क्लासिक गाना, 21 साल बाद भी है सुपरहिट

विज्ञापन

‘वेलकम टू जंगल’ में अक्षय कुमार ने कितनी ली फीस

फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स फिल्म बनाने के बाद अपनी पूरी फीस ले लेते हैं. लेकिन ऐसे कम ही एक्ट्रेस होते हैं, जो अपनी फीस को मूवी की कमाई पर छोड़ देते हैं. दरअसल, अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा ही किया है, बता दें कि उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए प्रोड्यूसर फिरोज नाडियावाला के साथ एक ऐसी ही डील की है. रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने मूवी रिलीज होने के बाद इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी से रेवेन्यू में अपना हिस्सा मांगा है. बताया यह भी जा रहा है कि अक्षय कुमार मूवी की रिलीज की कमाई पर 72% IPR मिलेगा, तो वहीं 28% मूवी के डायरेक्टर को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Netflix Release This Week: 8 से 14 जून के बीच Netflix पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट

विज्ञापन

‘वेलकम टू जंगल’ कब होगी रिलीज?

दरअसल, अक्षय कुमार ने यह फैसला फिल्म के प्रोड्यूसर को ध्यान में रखकर लिया है. ताकि फिल्म के मेकर्स बजट के दबाव में न रहें. बता दें कि मूवी वेलकम टू जंगल ने नॉन थिएट्रिकल राइट्स बेचकर अपना बजट निकाल लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने ओटीटी, सैटेलाइट और ऑडियो राइट्स बेचकर 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola