ट्रक के पीछे लिखी शायरी से बना था बॉलीवुड का ये कल्ट क्लासिक गाना, 21 साल बाद भी है सुपरहिट

आपको भी हिंदी फिल्मों का गाना सुनना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसा गाना लेकर आए हैं, जिसे 21 साल पहले बनाया गया था. हालांकि, आज भी यह गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है. चलिए जानते हैं इस गाने  के बारे में.

Kajra re

Kajra Re गाना कब रिलीज हुआ था?

बॉलीवुड में अब तक न जाने कई सारे गाने रिलीज हुए हैं, जिनकी धुन बजते ही लोग झूमने लगते हैं. इन गानों को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते है. अगर आपको भी हिंदी फिल्मों का गाना सुनना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसा गाना लेकर आए हैं, जिसे 21 साल पहले रिलीज किया गया था. लेकिन यह गाना आज भी लोगों को काफी पसंद आता है. इस गाने के लिरिक्स को दिग्गज गुलजार साहब ने लिखा था. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

किसने लिखा था कजरारे-कजरारे गाना

आपको बता दें कि इस गाने को बनाने में लोक संगीत-कव्वाली और मॉर्डन बीट्स को मिलाकर तैयार किया गया था. 2005 में रिलीज हुआ गाना आज एक  आइकॉनिक सॉन्ग बन चुका है. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं इस गाने की लिरिक्स को दिग्गज गुलजार साहब ने ट्रक के पीछे लिखे कोट्स को देखने के बाद लिखा था.

विज्ञापन

कब रिलीज हुआ था कजरा-रे सॉन्ग

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसे साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म  ‘बंटी और बबली’ में दर्शाया गया था. इस मूवी में रानी मुखर्जी अहम किरदार में नजर आई थी, तो वहीं गाने को ऐश्वर्या राय पर फिल्माया था. इस गाने के बोल, ‘कजरारे-कजरारे’ है. यह गाना आज भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है. ये गाना पूरी फिल्म पर भारी पड़ा था.  हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में गुलजार साहब ने खुलासा किया था कि उन्हें इस गाने का आइडिया ट्रक पीछे लिखी लाइन से आया था. गुलजार साहब ने कहा, ये कविता बहुत ही बेमेल सी लगती है. हमने जो गाना बनाया है यह गाना उन लाइनों से इंस्पायर है, जो नॉर्थ इंडिया के रास्तों ट्रकों पर लिखी होती हैं’ उन्होंने आगे कहा था कि ट्रक पर अक्सर आंखों-कजरे और प्यार जैसे कई सारे मजेदार कोट्स लिखे होते हैं. अगर आपने अभी तक ‘कजरारे-कजरारे गाना नहीं सुना है, तो आप इसे यूट्यूब पर सुन सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ