Netflix Release This Week: 8 से 14 जून के बीच Netflix पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट

जून का दूसरा हफ्ता दर्शकों के लिए काफी शानदार होने वाला है. 8 से 14 जून के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 शानदार फिल्में-सीरीज दस्तक देने वाली है. आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कुछ बढ़िया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. आज हम आपको उन सीरीज और फिल्मों के बारे में बताएंगे.

netflix release film series
1 / 8

जून का दूसरा हफ्ता दर्शकों के लिए काफी शानदार होने वाला है. 8 से 14 जून के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 शानदार फिल्में-सीरीज दस्तक देने वाली है. आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कुछ बढ़िया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. आज हम आपको उन सीरीज और फिल्मों के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

सेसमे स्ट्रीट

सेसमे स्ट्रीट2 / 8

लिस्ट में पहला नाम 'सेसमे स्ट्रीट' का आता है, जो एक बच्चों को शिक्षित करने वाला प्रोग्राम है. इस टीवी शो का दो सीजन पहले ही जारी कर दिया गया है, जो बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आया था. वहीं अब नेटफ्लिक्स पर शो का तीसरा सीजन रिलीज होने वाला है. यह शो आज यानी 8 जून को जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

कलर्स ऑफ इविल ब्लैक

कलर्स ऑफ इविल ब्लैक3 / 8

दूसरे स्थान पर 'कलर्स ऑफ इविल ब्लैक' का नाम  शुमार है. यह एक पॉलिश क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जिसका पहला सीजन साल 2024 में जारी किया गया था. हालांकि, सीरीज का दूसरा पार्ट 10 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है.

आउटलास्ट द जंगल

आउटलास्ट द जंगल4 / 8

तीसरे नंबर पर 'आउटलास्ट द जंगल' का नाम शामिल है. यह एक सर्वाइवल रियलिटी शो है, जो 10 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. यह सीरीज को साल 2023 में प्रीमियर किया गया था. हालांकि, अब यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

माई फैमिली

माई फैमिली5 / 8

चौथे स्थान पर 'माई फैमिली' का नाम आता है, जिसका पहला सीजन साल 2025 में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. हालांकि, अब सीरीज का दूसरा सीजन 10 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है.

द एविल लॉयर

द एविल लॉयर6 / 8

पांचवें नंबर पर 'द एविल लॉयर' का नाम आता है. अगर आप ओटीटी पर देखने के लिए कोई क्राइम थ्रिलर सीरीज तलाश कर रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए बेस्ट होने वाली है. इस सीरीज की कहानी एक युवा और पुलिस के बीच घूमती नजर आती है. यह सीरीज 11 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

स्वीट मैगनोलियास सीरीज

स्वीट मैगनोलियास सीरीज7 / 8

6वें स्थान पर 'स्वीट मैगनोलियास' सीरीज का नाम काबिज है. इस सीरीज के चार सीजन रिलीज किए जा चुके हैं, जिसे लोगों ने काफी प्यार और सपोर्ट किया था. वहीं अब सीरीज का 5वां सीजन रिलीज होने वाला है, जिसमें आपको तीन दोस्तों की कहानी देखने को मिलने वाली है. यह सीरीज 11 जून को रिलीज होने वाली है.

भूत बंगला

भूत बंगला8 / 8

लिस्ट में आखिरी नाम अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का आता है. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि, इस मूवी की ओटीटी रिलीज को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन