शादी के बाद Vijay-Rashmika की पहली फिल्म ‘Ranabaali’ का फर्स्ट लुक रिलीज, यूजर्स ने किया ट्रोल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के होटल में शादी कर ली है. एक तरफ जहां शादी का जश्न मनाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी और शादी के बाद पहली फिल्म ‘Ranabaali’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है.

Ranabaali

रश्मिका-विजय की फिल्म 'Ranabaali' का पोस्टर जारी (Movie Poster)

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले रश्मिका मंदाना ने एक्ट्रेस विजय देवराकोंडा के साथ 26 फरवरी को 2026 को उदयपुर में तेलुगु रीति रिवाज के साथ शादी कर ली है. शादी के बाद कपल अपने घर हैदराबाद पहुंच गए हैं. रश्मिका मंदाना का ससुराल में ग्रैंड वेलकम किया गया है. इतना ही नहीं रश्मिका का गृह प्रवेश उनकी सासू मां ने किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. शादी के बाद कपल की पहली फिल्म ‘Ranabaali’ का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मिका-विजय की फिल्म ‘Ranabaali’ का पोस्टर हुआ रिलीज

आपको पता दे के रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘Ranabaali’ की अनाउंसमेंट काफी पहले ही कर दी गई थी. लेकिन शादी के बाद फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है. कपल की यह फिल्म टी-सीरीज बैनर तले बन रही है. फिल्म का पहला लुक देखकर उनके फैंस काफी एक्साइड नजर आ रहे हैं. फिल्म के पोस्टर में देखा जा रहा है कि रश्मिका जयम्मा बनी है और विजय राणाबाली के लुक में नजर आ रहे हैं. यह पोस्ट जैसी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया जमकर वायरल होने लगा.

विज्ञापन

‘Ranabaali’ फिल्म कब होगी रिलीज

हालांकि पोस्टर रिवील होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई है. विजय-रश्मिका के फैन यह समझने की कोशिश कर रहे हैं की शादी के 2 दिन बाद ही कपल का यह पोस्टर क्यों रिविल किया गया है. इस पोस्टर के निचे फैंस कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘मूवी के लिए शादी करना पड़ता है’, तो वहीं ूसरे यूजर ने लिखा, ‘ अब मत कहना कि यह सब मूवी पीआर है’.दरअसल, उनके फैंस इस तरह का कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे साफ जाहिर हो रही है कि शादी के तुरंत बाद फिल्म ‘Ranabaali’ का पोस्टर रिवील होना उनके फैंस को खास पसंद नहीं आया है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरkकोंडा की फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ