रिटायरमेंट पर अक्षय कुमार का जवाब
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी रिटायरमेंट पर हंसते हुए कहा कि “मुझे रिटायरमेंट का ख्याल आता तो है, लेकिन सिर्फ सुबह 4 बजे उठते समय और वह भी केवल 5 सेकंड के लिए. उसके तुरंत बाद मुझे याद आता है कि शूटिंग पर जाना है और सेट पर 300 लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं. ऐसा करते हुए मुझे इंडस्ट्री में 36 साल बीत चुके हैं.”
‘रिटायरमेंट शब्द ही पसंद नहीं…’
अक्षय कुमार इवेंट में कहते हैं कि उन्हें ‘रिटायरमेंट’ शब्द ही पसंद नहीं है. इंसान को अपनी मौत से ठीक 5 सेकंड पहले रिटायर होना चाहिए और तब कहना चाहिए कि ‘हाँ, अब मैं रिटायर हो रहा हूँ.’ वे आगे मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि अगर वे रिटायर होकर घर में बैठ गए तो उन्हें घर के सारे काम पकड़ा दिए जाएंगे. जैसे कि गार्डनर, इलेक्ट्रिशियन या डॉग वॉकर बन जाएंगे.
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म
बता दें कि अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ जल्द रिलीज होने वाली है. उनकी यह मल्टी स्टारर फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. उन्होंने अपने रिटायरमेंट से जुड़ी बातें इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर की. इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने अपनी फीस से जुड़ी अफवाहों को भी गलत बताया.