Zee5 Best Thriller Series: सस्पेंस के शौकीनों के लिए जन्नत है ZEE5 की ये 7 साइको-थ्रिलर फिल्में, वीकेंड पर करें binge-watch
Best Thriller Series on ZEE5: अगर आप साइको-थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो ZEE5 पर ये 7 सस्पेंस से भरी फिल्में और वेब सीरीज जरूर देखें. हर सीन में खौफ का नया चेहरा देखने को मिलेगा.

Best Thriller Series on ZEE5: अगर आप साइको-थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो ZEE5 पर ये 7 सस्पेंस से भरी फिल्में और वेब सीरीज जरूर देखें. हर सीन में खौफ का नया चेहरा देखने को मिलेगा.
अभय
2 / 8भारत की सबसे बेहतरीन कल्ट क्लासिक साइको सीरीजों से एक ये सीरीज आपके होश उड़ा सकती. कुणाल खेमू स्टारर इस सीरीज में उन्होंने खतरनाक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है, जो माइंडगेम्स खेलने में माहिर हैं. इसके अब तक 3 सीजन आ चुके हैं.
ग्यारह ग्यारह
3 / 8ZEE5 में ग्यारह ग्यारह नाम की वेब सीरीज में आपको मिस्ट्री-थ्रिलर मजेदार कॉम्बिनेशन मिलेगा. इसमें राघव जुयाल, धैर्य करवा और कृतिका कामरा मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी में दो अलग-अलग टाइमलाइन (साल 1990 और 2016) के पुलिस अधिकारी एक रहस्यमयी वॉकी-टॉकी के जरिए जुड़ते हैं और पुराने अनसुलझे मर्डर केस सुलझाते हैं.
मिथ्या
4 / 8हुमा कुरैशी और अवंतिका दासानी (भाग्यश्री की बेटी) स्टारर यह एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. कहानी एक प्रोफेसर और उसकी स्टूडेंट के बीच शुरू हुई अनबन से आगे बढ़ती है, जो धीरे-धीरे एक खूनी खेल और मानसिक प्रताड़ना का रूप ले लेती है. यह सीरीज इंसानी दिमाग के काले सच और बदले की भावना को बहुत गहराई से दिखाती है.
मुखबिर: द स्टोरी ऑफ ए स्पाय
5 / 8यह 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी एक जासूसी थ्रिलर है. इसमें एक भारतीय सीक्रेट एजेंट (जैन खान दुर्रानी) पाकिस्तान के अंदर जाकर खुफिया जानकारी इकट्ठा करता है ताकि देश को बचाया जा सके.
छलकपट: द डिसेप्शन
6 / 8यह एक शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है जो धोखे, फरेब और विश्वासघात के इर्द-गिर्द घूमती है. जब करीबी लोग ही अपनी पहचान छुपाकर एक-दूसरे के खिलाफ जाल बुनते हैं, तो पूरी कहानी एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर में तब्दील हो जाती है. फिल्म का क्लाइमैक्स बेहद चौंकाने वाला है जिसके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे.
मुर्शद
7 / 8वर्सेटाइल एक्टर केके मेनन की यह सीरीज मुंबई अंडरवर्ल्ड के एक रिटायर्ड डॉन 'मुर्शद पठान' की कहानी है, जिसे अपने बेटे की जान बचाने के लिए दोबारा बंदूक उठानी पड़ती है. इसमें केके मेनन की दमदार एक्टिंग और गैंगवार के बीच छिपे माइंडगेम्स इसे एक बेहतरीन थ्रिलर बनाते हैं.
कोड एम
8 / 8जेनिफर विंगेट इसमें एक आर्मी लॉयर (मेजर मोनिका मेहरा) के किरदार में हैं, जिसे एक एनकाउंटर केस की जांच सौंपी जाती है. जैसे-जैसे वह जांच आगे बढ़ाती है, सेना के अंदर छिपे कई बड़े और भयानक राज सामने आने लगते हैं. इसमें मिलिट्री ड्रामा और सस्पेंस का यह कॉम्बिनेशन बेहद ग्रिपिंग है.



















