हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'वो मेरा कोई नहीं…', Lock Upp 2 में पति गौरव खन्ना से मिलकर खफा हुईं आकांक्षा चमोला; बताई दिल की बात

‘लॉक अप 2’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो के ट्विस्ट एंड टर्न्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में शो के कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला. वहीं दूसरी तरफ टीवी के फेमस एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने शो में कुछ ऐसा कह दिया कि हर कोई हैरान रह गया. शो की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला अपने पति गौरव खन्ना से ‘लॉक अप 2’ में मिलकर खुश नहीं लगीं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी दिल की बात ऑडियंस के सामने शेयर की है.

गौरव से मिलकर खफा हुईं आकांक्षा

आकांक्षा चमोला ने शो के प्रीमियर के दौरान अपना एक डार्क सीक्रेट रिवील किया था. एक्ट्रेस ने कहा था कि वो और गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं और पिछले 1 साल से दोनों अलग रह रहे हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर आकांक्षा और गौरव को काफी ट्रोल भी किया गया. वहीं इसके बाद शो में गौरव खन्ना विजिटर के रूप में आकांक्षा से मिलने आए थे और उन्होंने बाहर चल रहे विवाद के बारे में आकांक्षा को बताया था. वहीं गौरव आकांक्षा को सपोर्ट भी करते दिखाई दिए थे.

यह भी पढ़ें: Ramayana Trailer Postponed: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर की रिलीज डेट टली, मेकर्स ने पोस्ट शेयर बताई वजह

विज्ञापन

क्या बोलीं आकांक्षा?

वहीं अब लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने गौरव को लेकर कहा है कि जब गौरव आए थे तो वो उनसे मिलकर खुश नहीं थीं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘गौरव मेरा कोई नहीं है. मुझे उम्मीद थी कि मेरा कोई अपना मिलने आएगा. इससे अच्छा तो मेरे मम्मी-पापा आ जाते तो मुझे अपनापन लगता’. वहीं आकांक्षा यहां भी नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा, ‘गौरव की जगह मैं अपने कुत्ते से मिलकर खुश हो जाती.’

https://x.com/digital_newshub/status/2080330740404007222

यह भी पढ़ें: NEET Protest: सलमान खान के बाद बदले बॉलीवुड के बोल! छात्रों के हक में सितारों ने किया पोस्ट; देखें लिस्ट में कौन-कौन

विज्ञापन

वायरल हुआ आकांक्षा का बयान

सोशल मीडिया पर आकांक्षा का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. यूजर्स उन्हें इस बयान के लिए ट्रोल कर रहे हैं. लोग आकांक्षा को बोल रहे हैं कि इतना सब होने के बाद भी गौरव ने आकांक्षा को हमेशा सपोर्ट किया है और आकांक्षा बिल्कुल भी शुक्रगुजार नहीं हैं. बता दें आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का फिलहाल तलाक नहीं हुआ है लेकिन एक्ट्रेस ने कंफर्म किया है कि वो तलाक की अर्जी जल्द ही कोर्ट में देने वाले हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola