'नाम खराब कर रहे…', जरीन खान के बाद पैप्स पर फूटा एजाज खान का गुस्सा; सुनाई खरी-खरी

Ajaz Khan Defends Zareen Khan: एक्टर एजाज खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो पैपराजी को खूब खरी-खरी सुनाते नजर आ रहे हैं. वहीं एजाज खान बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को भी सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं. चलिए जानते हैं एजाज खान ने क्या कुछ कहा.

ajaz khan

Ajaz Khan Defends Zareen Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जरीन खान पैपराजी पर भड़कती दिखाई दे रही हैं. जरीन खान के गुस्से के वीडियो को उनके फैंस शेयर कर रहे हैं और एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं ‘बिग बॉस’ फेम कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. एक्टर ने जरीन खान को सपोर्ट करते हुए पैपराजी को खूब खरी-खरी सुनाई है. चलिए जानते हैं एजाज खान ने जरीन खान के सपोर्ट में क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

एजाज खान ने जरीन खान को किया सपोर्ट

एजाज खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो जरीन खान के मुद्दे पर खुलकर बात करते दिखाई दे रहे हैं. पैपराजी के रवैये को गलत बताते हुए एजाज खान ने कहा, ‘क्या हो गया है. जरीन खान को तुम लोग क्या बोल रहे हो. तुम अपनी मां-बहनों से भी ऐसी बातें करते हो क्या. तुम सब लोग ऐसे नहीं हो लेकिन कुछ लोग तुम में से ऐसे हैं जो ऐसी हरकतें करते हैं और जिससे सबका नाम खराब होता है.’

विज्ञापन

पैप्स को सुनाई खरी-खरी

एक्टर ने आगे कहा, ‘इंस्टाग्राम व्यूज के लिए तुम लड़कियों को गलत तरीके से रिकॉर्ड कर रहे हो. ऐसा करके तुम उनका नाम खराब कर रहे हो. औरतों की इज्जत करना सीखो. जिनके साथ भी तुम ये सब कर रहे हो वो बड़ी हीरोइन हैं. तुम लोगों को शर्म नहीं आती क्या. जिन्हें दिखाना का शौक है उन्हें रिकॉर्ड करो. अच्छा है मेरी बीवी कहीं जाती नहीं है. अगर तुमने मेरे घरवालों के साथ ऐसा कुछ किया तो मैं तुम्हें कुत्तों की तरह पीटता और 6 दिनों तक कमरे में बंद रखता. सुधर जाओ और सभी से माफी मांग लो.’

विज्ञापन

जरीन खान ने भी निकाली थी भड़ास

एजाज खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें हाल ही में जरीन खान एक स्टोर लॉन्च इवेंट में दिखाई दी थीं. इस दौरान जरीन खान ने अपने हाथों में एक ड्रेस पकड़ी हुई थी, तभी कैमरों के पीछे से आवाज आई कि इसे पहनकर दिखाई. इस कमेंट पर जरीन खान भड़क गईं और उन्होंने कहा कि मेरे साथ ऐसी फालतू बातें करने की जरूरत नहीं है. तुम लोग कुछ भी बोलते हो. ये बहुत गलत है. वहीं जरीन खान के इस बिहेवियर को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ