Netflix पर 1 महीने से छाई 3 घंटे 52 मिनट की एक्शन-थ्रिलर, लगातार बनी हुई है टॉप ट्रेंडिंग

नेटफ्लिक्स पर 3 घंटे 52 मिनट की फिल्म टॉप ट्रेंडिंग में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में भी तहलका मचा चुकी है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

dhurandhar the revenge (7)
1 / 6

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो पिछले 1 महीने से टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. सिनेमाघरों में भी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. अब ओटीटी की दुनिया में भी इस फिल्म ने धाक जमाई हुई है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' है. सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी ऑडियंस को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है. ये ही वजह है कि नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म पिछले 1 महीने से ट्रेंड कर रही है. रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से इस फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी 3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी भारतीय स्पाई हमजा अली के इर्द-गिर्द घूमती है. जो पाकिस्तान में रहकर भारत को सभी खुफिया जानकारी शेयर करता है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कहानी में बड़े-बड़े ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. हमजा अली की लाइफ में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं.

क्लाइमैक्स में है सस्पेंस

क्लाइमैक्स में है सस्पेंस4 / 6

फिल्म के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा है. क्लाइमैक्स में पता चलता है कि हमजा अली पाकिस्तान से वापस आ पाता है या नहीं. ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखना होगा. फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली का किरदार बड़ी ही खूबसूरती से निभाया है.

विज्ञापन

फिल्म का इमोशनल एंगल

फिल्म का इमोशनल एंगल5 / 6

वहीं कहानी के शुरुआत में हमजा अली के बैकग्राउंड की कहानी भी देखने को मिलती है. पहले हमजा अली का नाम जसकीरत सिंह रंगी होता है और उसकी फैमिली के साथ अन्याय होता है, जिसका बदला लेने के लिए वो दुश्मनों को मार देता है. वहीं बाद में उसे खुद भी उम्रकैद की सजा सुनाई जाती है. इस कहानी को देख आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन6 / 6

'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर 1,813 करोड़ का कलेक्शन किया. इन आंकड़ों को देखते हुए ये इस साल की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं पिछले साल 2025 में फिल्म का पहला पार्ट 'धुरंधर' रिलीज हुआ था और 'धुरंधर' ने भी ताबड़तोड़ कमाई की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन