किलर डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगाने के बाद अब Bigg Boss 16 के घर में तहलका मचाएंगी हरियाणवी डांसर Gori Nagori
Edited By Ritu Shaw

किलर डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगाने के बाद अब Bigg Boss 16 के घर में तहलका मचाएंगी हरियाणवी डांसर Gori Nagori
Edited By Ritu Shaw

किलर डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगाने के बाद अब Bigg Boss 16 के घर में तहलका मचाएंगी हरियाणवी डांसर Gori Nagori
मुंबई: हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस (Bigg Boss 16) के निर्माताओं ने एक से बढ़कर एक धुरंधर को शो में आने का मौका दिया है। इस बार क्षेत्रीय मनोरंजन की दुनिया से भी कई कलाकारों को लिया गया है। इनमें से एक हैं हरियाणवी डांसर गोरी नगोरी (Gori Nagori) ।
इंटरनेट पर हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी (Haryanavi Dancer Gori Nagori) के वीडियोज खूब धमाल मचाते हैं। दर्शक भी गोरी नगोरी को उनकी कातिलाना मूव्स के लिए जानते हैं। ऐसे में ये पहला मौका होगा जब लोगों को इस किलर डांसर का असल व्यक्तित्व देखने को मिलेगा।
अभी पढ़ें – Ponniyin Selvan 1 BO Collection Day 3: तीसरे दिन भी दिख मणि रत्नम का जलवा, हो रही धुंआधार कमाई
स्टेज परफॉर्मर अपने शानदार डांस मूव्स के लिए राजस्थान और हरियाणा बेल्ट में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। लहंगे और सूट में अपनी हॉट अदाओं से फैंस को घायल करने वाली गोरी नागोरी नौ साल की थीं, जब उन्होंने एक डांसर बनने का सपना देखा था। बचपन में वह शकीरा की नकल करती थीं और इसी वजह से उन्हें राजस्थान की शकीरा भी कहा जाता है।
वह इक्का मलिक नाम के एक बड़े भाई और आशु मलिक नाम की एक छोटी बहन के साथ अपने माता-पिता की बीच की संतान हैं। सामान्य धारणा के विपरीत, गोरी नागोरी को अपने पिता खालू मलिक में सबसे बड़ा समर्थन मिला, जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे और उनके सपने को पूरा करने में उनकी मदद की।
अभी पढ़ें – दुर्गा पंडाल पहुंचे Hrithik Roshan ने मचाया खूब धमाल, फाल्गुनी पाठक संग स्टेज पर किया डांस
गोरी नागोरी लोकप्रिय हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की दोस्त हैं, जो अपने मंच प्रदर्शन और हॉट डांस वीडियोज के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। दोनों ने कई इवेंट में एक साथ परफॉर्म किया है। बहुत कम ही लोग जानते लेकिन वह एक शौकीन बाइक सवार भी है और एक रॉयल एनफील्ड की सवारी करती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अपने किलर डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीतने वाली गोरी नगोरी बिग बॉस 16 के घर में दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब हो पाती हैं या नहीं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: