Ponniyin Selvan 1 BO Collection Day 3: तीसरे दिन भी दिख मणि रत्नम का जलवा, हो रही धुंआधार कमाई

Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 8: मणि रत्नम की मैग्नम ओपस का दुनियाभर में जलवा

Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 8: मणि रत्नम की मैग्नम ओपस का दुनियाभर में जलवा

मुंबई: मणिरत्नम की मैगनम ओपल फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (Ponniyin Selvan 1) इस साल की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। 30 सितंबर को बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर पोन्नियिन सेलवन1 और विक्रम वेधा आपस में टकराईं और ऋतिक-सैफ की जोड़ी पर मणिरत्नम के आगे फीकी पड़ती हुई नजर आई। PS1 ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 3
मणिरत्नम द्वारा निर्देशित ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 3) में चियान विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, महज तीन दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 230 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। उनके ट्वीट में लिखा है, “पहले वीकेंड के तीसरे दिन #PS1 ने WW बॉक्स ऑफिस (sic) पर 230 करोड़ से अधिक की कमाई की है।”

विज्ञापन

पोन्नियिन सेलवान 1 के बारे में
पोन्नियिन सेलवन को तमिल फिल्म उद्योग के लिए एक संभावित गेम-चेंजर माना जाता है। दो भागों में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग 500 करोड़ रुपये के बजट में की गई है। इसमें एक से बढ़कर एक दिग्गजों को कास्ट किया गया है, चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, लाल और शोभिता धूलिपाला सहित अन्य कलाकारों ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

विज्ञापन

फिल्म का साउंडट्रैक एआर रहमान ने कंपोज किया है। सिनेमैटोग्राफी को रवि वर्मन ने संभाला है। इसे तमिलनाडु में Red Giant Movies द्वारा डिस्ट्रिब्यूट किया गया है। पोन्नियिन सेलवन आईमैक्स में रिलीज होने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ