मुंबई: साउथ के सुपरस्टार प्रभास के फैंस को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। उनकी फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।
कृति सेनन और प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’ की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। 12 जनवरी, 2023 को रिलीज के लिए तैयार ये फिल्म अब 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में अब सवाल यह उठता है की आखिरी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला क्यों लिया गया?
वहीं फिल्म डायरेक्टर ओम राउत ने इसकी रिलीज़ डेट पोस्टपोन करने का कारण VFX बताया है। साथ ही यह भी कहा की हमें थोड़ा और समय चाहिए। 12 जनवरी 2023 को आदिपुरुष कई भाषाओ में रिलीज़ की जानी थी। लेकिन अब इसकी तारीख को आगे बढ़ाकर 16 जून 2023 कर दिया गया है।
वहीं फिल्म को पोस्टपोन करने की वजह खराब VFX बताए जाने पर ‘आदिपुरुष’ की काफी निंदा भी हो रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है की संक्रांति के जिस हफ्ते में ‘आदिपुरुष’ रिलीज़ होने वाली थी उसी हफ्ते साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘वाल्टेयर वीरय्या’ भी सिनेमाघरों में उतर रही है।
इससे पहले ‘आदिपुरुष’ से प्रभास का श्री राम वाला लुक लोगों को नापसंद आया था। वहीं रावण के रूप में दर्शकों ने सैफ अली खान को भी ट्रोल किया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि निर्देशक द्वारा फिल्म की रिलीज टालने की ये भी एक बड़ी वजह हो सकती है।
हालांकि, मेकर्स ने अब साफ़ तौर पर कुछ भी नहीं कहा है लेकिन निर्देशक ने इसे लेकर एक हिंट ज़रूर दिया है। बता दें, ओम राउत ने ही सुपरहिट फिल्म ‘तान्हाजी’ का भी निर्देशन किया था। ‘आदिपुरुष’ को बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines