हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भारत' मूवी में 9 साल बड़े सलमान खान की मां बनने के लिए क्यों तैयार हुई थीं सोनाली कुलकर्णी? अब किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म भारत में एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने उनकी मां का किरदार निभाया था. इस रोल के लिए एक्ट्रेस को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था. लेकिन अब एक्ट्रेस ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
9 साल बड़े सलमान खान की मां बनने पर सोनाली कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी. (PIC- sonalikul Instagram)

मराठी एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने साल 2019 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में उनकी मां का किरदार निभाया था. यह रोल काफी अहम था. एक्ट्रेस मूवी में मां जानकी देवी के किरदार में नजर आई थी. लेकिन उन्हें इस रोल के बाद काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था. लेकिन अब एक्ट्रेस ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है.

एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने कहा की जब यह मूवी उन्हें ऑफर हुई थी, तो वो काफी खुश हुई थी. वहीं अपने रोल को लेकर खुद से सवाल भी किया था. हालांकि, अब एक्ट्रेस ने स्क्रीन स्पॉटलाइट से बात करते हुए बताया है कि मैंने फिल्म की कास्टिंग के दौरान साफ कर दिया था, मैं मूवी में यह किरदार नहीं निभा पाउंगी. लेकिन मूवी के डायरेक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर को मुझपर पूरा भरोसा था कि मैं (सोनाली) ही इस किरदार के लिए परफेक्ट हूं.

यह भी पढ़ें: रैपर बादशाह ने मराठी म्यूजिक में किया डेब्यू, रिलीज हुआ पहला हिप-हॉप गाना ‘चिमणा’

विज्ञापन

सोनाली कुलकर्णी ने ‘भारत’ मूवी को लेकर क्या कहा?

सोनाली ने आगे बताया कि मूवी में फ्लैशबैक वाले हिस्से के यह किरदार काफी जरूरी था. एक्ट्रेस ने कहा, ‘किसी भी मूवी में फ्लैशबैक का हिस्सा काफी मायने रखता है. वहीं इस मूवी में भी फ्लैशबैक का हिस्सा काफी अहम था, क्योंकि इसी से समझ में आता है कि भारत को उसका नाम कैसे मिला. इतनी ही नहीं यह भी पता चलता है कि अलग-अलग परिस्थितियों पर वो कैसे प्रतिक्रिया देता है’.

मराठी एक्ट्रेस सोनाली कुलकरणी ने यह भी बताया कि सलमान खान फिल्म्स के इस प्रोजेक्ट के लिए मुझे काफी अच्छी फीस भी दी गई थी. मूवी ‘भारत’ के सेट पर सलमान और सोनाली की बॉन्डिंग भी काफी बेहतर हो गई थी. एक्ट्रेस ने सलमान खान की व्यवहार की तारीफ की है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘उसमें मैं नहीं हूं…’, AI से बने वीडियो पर शालिनी पांडे ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से की शेयर न करने की अपील

सोनाली कुलकरणी ने फीस को लेकर क्या कहा?

सोनाली ने आगे यह भी कहा कि जब मुझे समझा आया कि मेकर्स मुझे ही इस रोल में क्यों देखना चाहते हैं, तो फिर मैंने इस रोल को एक चुनौती की तरह लेने का फैसला किया. एक्ट्रेस ने कहा, ‘फिल्म के लिए कोई भी डायरेक्टर या कास्टिंग डायरेक्टर कभी भी किसी गलत इंसान को इस किरदार के लिए फिट नहीं करना चाहेगा. वहीं एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने उनकी बात को समझने की कोशिश थी. इतना ही नहीं मैंने इस किरदार को एक चुनौती के तौर पर लिया था. एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म के मेकर्स अली अब्बास जफर और मुकेश छाबड़ा ने मुझे इस रोल के लिए काफी मनाया था, जिसके बाद उन्होंने भारत फिल्म में जानकी देवी का रोल प्ले करने के लिए मान गई थी. सोनाली ने यह भी कहा कि मूझे सलमान खान के साथ काम करने को लेकर भी काफी उत्सुक थी. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola