क्या संन्यास के बाद फिर से एक्टिंग में लौटेंगी Mamta Kulkarni? एक्ट्रेस ने बताई दिल की बात

Mamta Kulkarni on Doing Films Again: 90 के दशक की दिग्गज अदाकारा ममता कुलकर्णी ने संन्यास ले लिया। ममता ने अब बताया कि क्या वो कभी फिर से फिल्मों में काम करेंगी या नहीं।

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni

विज्ञापन

Mamta Kulkarni on Doing Films Again: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहकर शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाला कदम उठाया। अब ममता साध्वी बन चुकी हैं।उन्होंने महा कुम्भ के दौरान संन्यास ले लिया और संगम में पिंडदान की प्रक्रिया पूरी की। इस मौके पर किन्नर अखाड़े के सदस्यों की मौजूदगी में ममता ने इस पूरे प्रोसेस को अंजाम दिया। अब ममता ने बताया है कि क्या वो फिर से फिल्मों का रुख करेंगी, चलिए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा।

एक्टिंग में लौटेंगी ममता कुलकर्णी?

ममता ने इंडिया टुडे से बातचीत में ये बताया कि क्या वो फिर कभी फिल्मों में वापसी करेंगी। ममता ने कहा, ‘अब मुझे फिल्मों का विचार भी नहीं आता। मेरे लिए ये बिल्कुल असंभव है। किन्नर अखाड़ा भगवान शिव और माता पार्वती के अर्धनारीश्वर रूप का प्रतीक है। इस अखाड़े का महामंडलेश्वर बनना मेरे आध्यात्मिक सफर का एक अहम चरण है, जो 23 साल की साधना के बाद मुझे प्राप्त हुआ है। ये सब आदिशक्ति के आशीर्वाद से संभव हुआ है।’

Advertisment

ममता ने अपने आध्यात्मिक सफर के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जीवन में हर चीज की जरूरत होती है, मनोरंजन भी शामिल है लेकिन आध्यात्मिकता ऐसी चीज है, जो सिर्फ किस्मत से मिलती है। सिद्धार्थ ने भी अपनी जिंदगी का हर पहलू देखा और फिर उसे बदलने का फैसला लिया।’

ममता ने संन्यास क्यों लिया?

इससे पहले ममता ने ANI से बातचीत में भी अपने फैसले के बारे में बताया था। उन्होंने कहा, ‘ये महादेव और महाकाली की इच्छा थी, मेरे गुरु की भी यही आज्ञा थी। इसी दिन को चुना गया, मैं तो बस पालन करती हूं।’ ममता ने आचार्य महामंडलेश्वर डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से आशीर्वाद प्राप्त किया और इसके साथ ही उनके आध्यात्मिक सफर की शुरुआत हुई। पारंपरिक ताजपोशी समारोह में उन्हें किन्नर अखाड़ा का महामंडलेश्वर घोषित किया गया और नया नाम ‘श्री यमाई ममता नंद गिरि’ दिया गया।

विज्ञापन

‘करण-अर्जुन’ जैसी हिट फिल्म का हिस्सा

फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाने वालीं ममता कुलकर्णी दिसंबर 2024 में सालों बाद मुंबई वापस लौटी थीं। ‘करण अर्जुन’ जैसी हिट फिल्मों में सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। उन्होंने 1996 में भारत और बॉलीवुड को छोड़ दिया था और आध्यात्मिकता की ओर रुख किया था। उन्होंने गुरु गगन गिरी महाराज को अपनी प्रेरणा का स्रोत बताया, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने 12 साल की तपस्या और ब्रह्मचर्य का पालन किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ