हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Maanvi Gagroo ने कॉमेडियन कुमार वरुण से की शादी, शेयर की इंटीमेट वेडिंग की खास फोटोज

विज्ञापन
Maanvi Gagroo Married Kumar Varun

Maanvi Gagroo Married Kumar Varun: बी-टाउन में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। एक के बाद एक सितारे शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे है।

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने राजस्थान में शादी की थी। उसके पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए थे।

मानवी गगरू ने कॉमेडियन कुमार वरुण से की शादी

अब एक्ट्रेस मानवी गगरू ने 23 फरवरी को अपने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुमार वरुण के साथ शादी कर ली है। साथ ही कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए –Ganapath Teaser Out: फिल्म ‘गणपत’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन में दिखे टाइगर श्रॉफ

शेयर की इंटीमेट वेडिंग की खास फोटोज

बता दें कि कपल ने गुरुवार को अपने इंटीमेट वेडिंग फंक्शन से शादी की फोटो शेयर की है। अपनी शादी में मानवी काफी खूबसूरत ब्राइड लग रही थीं और उन्होंने रेड कलर का वेडिंग आउटफिट पहना था। साथ ही वरुण ने भी इस दौरान व्हाइट शेरवानी पहनी थी। मानवी और कुमार वरुण ने आज शाम एक पार्टी होस्ट करने की भी प्लानिंग की है।

विज्ञापन

और पढ़िए –Sridevi Death Anniversary: श्रीदेवी की 5वीं डेथ एनिवर्सरी से पहले बोनी कपूर ने शेयर की एक्ट्रेस की ‘आखिरी फोटो’, लिखा इमोशनल नोट

कपल ने लिखा ये कैप्शन

बता दें कि शादी के फोटोज को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा है कि- हमारे करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में, आज, 23-02-2023 पर हमने इसे हर तरह से ऑफिशियल बना दिया। आपने हमारी इंडीविजुअल जर्नी में हमें प्यार और सपोर्ट दिया है, प्लीज हमारी एक साथ जर्नी में आशीर्वाद देना जारी रखें। Happy #2323 #KGotVi.”

विज्ञापन

सेलेब्स दे रहे बधाई

साथ ही कपल के शादी के फोटोज पर तमाम सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। हिना खान, विक्रांत मैसी, जितेंद्र कुमार, सयानी गुप्ता, कुब्रा सैत, सृति झा सहित कई सेलेब्स ने कपल को शादी की बेस्ट विशेज दी हैं। इसके साथ ही फैंस भी कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। साथ ही कपल के फोटोज को भी खूब पसंद किया जा रहा है। लोग कमेंट करके कपल को बधाई दे रहे हैं।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola