बॉलीवुड एक्टर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की दिशा सालियान (Disha Salian) मनेजर रह चुकी हैं. उनकी मृत्यु 6 साल पहले हुई थी. लेकिन उनकी मौत को लेकर एक बार फिर मामला गरमाता हुआ दिख रहा है. दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस केस को एक बार फिर शुरू करने का आदेश दे दिया है और इस केस को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया है.
आपको बता दें कि दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से 6 दिन पहले हुई थी. अभी तक दिशा की मौत एक पहली बनी हुई है. वहीं कोर्ट के इस फैसले के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि एक्टर और दिशा के आपसी कनेक्शन और दोनों के बीच छिपे हुए सच सामने आ सकते हैं.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का दिशा आदेश
दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिशा सालियान के पिता के एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है. कोर्ट ने पुलिस को आदेश जारी किया है कि दिशा के पिता का नया बयान सुने और नए सिरे से एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए. इसके बाद इस पूरे मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाए. बॉम्बे हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब परिवार को नई उम्मीद जगी है कि शायद अब उन्हें सालों से कर रहे न्याय का इंतजार खत्म हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: ‘इंसान मौत से नहीं…’, सत्ता और अपराध की दुनिया में भिड़ेंगे प्रतीक-अरशद , ‘घमासान’ फिल्म का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
कौन थी दिशा सालियान?
आपको बता दें कि दिशा सालियान एक मशहूर सेलिब्रिटी मैनेजर थी. वहीं मौत के दौरान वो दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर के तौर पर काम कर रही थी. लेकिन 8 जून 2020 को मलाड में मौजूद एक इमारत की 14वी मंजिल से गिरकर उनकी मौत हो गई थी. वहीं एक्टर सुशांत सिंह राजपूत दिशा की मौत की खबर से काफी परेशान थे. लेकिन हैरानी उस वक्त हुई थी, जब दिशा की मौत के 6 दिन बाद ही एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था.
पोस्टमार्टम पर उठे थे सवाल
दिशा सालियान की मौत के बाद किया जाने वाला पोस्टमार्टम को लेकर शुरुआत से ही काफी विवाद चला है. इस रिपोर्ट में मौत की वजह ऊंचाई से गिरने के कारण सिर में लगे चोट और शरीर के अन्य हिस्सों में इनजरी को बताया गया था. वहीं पुलिस ने भी अपनी थ्योरी में बताया था कि यह हादसा शराब पीकर संतुलन बिगड़ने से ऊंचाई से गिरने के कारण हुआ होगा. लेकिन परिवार के साथ-साथ अन्य लोग भी इस जांच पर सवाल उठाए थे.
यह भी पढ़ें: ‘उसमें मैं नहीं हूं…’, AI से बने वीडियो पर शालिनी पांडे ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से की शेयर न करने की अपील
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
45 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines