विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए 41 दिन हो चुके हैं और यह मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. इस फिल्म को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. इसी बीच मूबी को लेकर अब एक्टर सोनू सूद ने भी अपनी बात रखी, जो काफी वायरल हो रही है.
आपको बता दें कि विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी. सैकिल्क के अनुसार फिल्म को शुरुआती दिनों में काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ा था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ओपनिंग महज 10 लाख के साथ की थी. लेकिन बाद में इस मूवी की किस्मत पलटी और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करना शुरू किया. इस फिल्म ने अपने बजट से लगभग 117 गुणा ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. ‘हनुमान अंश’ के बजट की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को बनाने में करीब 1.80 करोड़ लेकर 2.00 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. यह मूवी आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के लोग भी पसंद कर रहे हैं. हाल ही में मूवी को लेकर एक्टर सोनू सूद ने फिल्म पर रिएक्शन दिया है.
यह भी पढ़ें: मिर्जापुर के ‘मुन्ना भईया’ का नया अंदाज, OTT पर आते ही छाई 7 एपिसोड की ये सीरीज
सोनू सूद ने ‘हनुमान अंश’ को लेकर क्या कहा?
हनुमान अंश मूवी को लेकर एक्टर सोनू सूद ने कहा, ‘ मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. उन्होंने कहा, ‘ये फिल्म दिखाती है कि मूवी की कहानी अच्छी हो, तो अच्छा चलेगी. एक्टर ने आगे यह भी कहा की मूवी में सिर्फ बजट, प्रमोशन, कलाकारों और चेहरों की नहीं होती है. फिल्म में सबसे ज्यादा मायने उसकी कहानी रहती है. अगर मूवी की कहानी अच्छी होगी और लोगों को कनेक्ट करेगी, तो वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. सोनू सूद ने कहा कि इस मूवी से सीख लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड में भी विजय सेतुपति का क्रेज, ‘महाराजा’ फिल्म का बनेगा रीमेक; क्या आपने देखी है ये मूवी?
‘हनुमान अंश’ की कहानी
आपको बता दें कि ‘हनुमान अंश’ मूवी की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है. फिल्म में बाबा के जीवन के सभी उतार चढ़ाव को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया गया है. आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे सिनेमाघरों में देखने का प्लान बना सकते हैं. इस मूवी में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे ने अहम किरदार निभाया है.
संबंधित खबरें
अभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
23 mins ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
1 hr agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
2 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
3 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
4 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
5 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines