Nalini Jaywant Birthday: आखिरी समय में तन्हा थीं इंडस्ट्री पर राज करने वाली नलिनी, 3 दिन तक पड़ी रही थी लाश

Nalini Jaywant Birthday

Nalini Jaywant Birthday

नीतू कुमार: 40 के दशक से लेकर 60 के दशक तक, हिंदी सिनेमा पर राज करने वालीं एक्ट्रेस नलिनी जयवंत (Nalini Jaywant) का आज 95वां जन्मदिवस है। नलिनी का जन्म 18 फरवरी, 1926 को मुंबई में हुआ था।

विज्ञापन

नलिनी रिश्ते में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की नानी शोभना समर्थ की चचेरी बहन थी। नलिनी अपने जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक थी। इनकी अदाओं और खूबसूरती का हर कोई दिवाना था।

विज्ञापन

खूबसूरती में मधुबाला को देती थी टक्कर

ये एक ऐसी एक्ट्रेस थी, जिसने मधुबाला की खूबसूरती को भी टक्कर दी थी। नलिनी ने फिल्मों में बतौर चाइल्ड एक्टर से डेब्यू किया था और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन

उस समय के सुपरहिट हीरो दिलीप कुमार, अशोक कुमार से लेकर देव आनंद तक उनके साथ काम करने की ख्वाहिश रखते थे। नलिनी जयवंत ने साल 1941 में महबूब खान की फिल्म ‘बहन’ से बतौर एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

सुपरहिट फिल्मों में दिखाया है जलवा

अशोक कुमार के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था, दोनों ने साथ में कई फिल्में कि जिसमें ‘समाधि’ और ‘संग्राम’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन

इन फिल्मों से नलिनी को काफी पॉपुलरिटी मिली। इसके बाद उन्होंने ‘जलपरी’, ‘सलोनी’, ‘काफिला’, ‘शेरू’ और ‘मिस्टर एक्स’ जैसी कई  सुपरहिट फिल्मों में अपना जलवा दिखाया। 1952 में फिल्मफेयर मैग्जीन ने एक ब्यूटी पोल किया था, जिसमें नलिनी ने एक्ट्रेस मधुबाला को सुंदरता में मात दी और पहले नंबर पर अपना कब्जा जमाया।

निजी जिंदगी में व्यस्त हुई नलिनी

वहीं नलिनी ने कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया, लेकिन उनके जीवन में भी बुरे वक्त ने दस्तक दी। धीरे-धीरे उन्हें काम मिलना बंद हो गया। साल 1965 में ‘बॉम्बे रेस कोर्स’ फिल्म से उन्होंने वापसी की, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप हो गई। जिसके बाद नलिनी ने फिल्मों से संन्यास ले लिया और अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो गईं।

विज्ञापन

नलिनी ने की दो शादियां

बता दें कि नलिनी ने दो शादियां की थीं। उन्होनें पहली शादी 1945 में डायरेक्टर वीरेंद्र देसाई से की थी, लेकिन 3 साल बाद इनका तलाक हो गया था। जिसके बाद उन्होनें 1960 में दूसरी शादी एक्टर प्रभु दयाल से की थी।

प्रभु दयाल के साथ नलिनी ने कई फिल्मों में भी काम किया था, हालांकि, प्रभु की 2001 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद नलिनी काफी अकेली हो गई।

विज्ञापन

दुनिया में की खूब तरक्की

एक वक्त था, जब नलिनी सफलता के शिखर पर थी, लेकिन आखिरी समय में नलिनी को गुमनामी के साथ जीवन जीना पड़ा।

विज्ञापन

नलिनी जयवंत ने फिल्मी दुनिया भले ही खूब तरक्की की हो, लेकिन उनकी असल जिंदगी में वो काफी अकेली और परेशान रही। यहां तक कि उनके आखरी समय में भी कोई उनके साथ नहीं था। उनकी जब मौत हुई, तब किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी।

संदिग्ध हालात में हुई थी नलिनी की मौत

कई दिनों तक उनकी लाश कमरे में पड़ी रही। नलिनी के परिवार वालों ने भी खुद उनका साथ छोड़ दिया था। ये 20 दिसंबर 2010 की बात है, जब नलिनी ने इस दुनिया को आखिरी सलाम कह दिया था।

विज्ञापन

नलिनी की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। कहा जाता है कि उनकी मौत के 3 दिन बाद लोगों को इस बारे में पता चला था। वहीं एक अनजान शख्स नलिनी के पार्थिव शरीर को एंम्बुलेंस में रखकर ले गया था उनके परिवार वाले भी उनके मौत पर नहीं आए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ