मिस्र के अहमद एज और करीम अब्देल अजीज की मल्टीस्टारर फिल्म ‘7 डॉग्स’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी का एक नया ट्रेलर रविवार देर रात को जारी किया गया है. फिल्म के ट्रेलर में सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त भी नजर आए हैं. फिल्म में दोनों एक्टर खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं इस ट्रेलर के साथ यह भी साफ किया गया है कि यह मूवी भारत में कब रिलीज होने वाली है.
यह भी पढ़ें: तब्बू को पर्सनैलिटी राइट्स केस में हाई कोर्ट से बड़ी राहत, एक्ट्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का दिया निर्देश
कब रिलीज होगी ‘7 डॉग्स’
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त भी फिल्म ‘7 डॉग्स’ में अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस मूवी को एक बड़े बजट के साथ तैयार किया गया है. फिल्म में मिस्र के सुपरस्टार अहमद एज और करीम अब्देल अजीज अहम किरदार में नजर आए हैं. यह मूवी भारत में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में दस्तक देने वाली है. फिल्म का ट्रेलर देखने बाद से ही लोग इस मूवी को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह मूवी 21 अगस्त, 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
यह भी पढ़ें: रात में अकेले गलती से ना देखें Netflix की ये 5 हॉरर फिल्में, आखिरी वाली का 1-1 सीन डराएगा
‘7 डॉग्स’ मूवी का डायरेक्टर कौन है?
मिस्र की फिल्म ‘7 डॉग्स’ को सेला स्टूडियोज ने जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी और रियाद सीजन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. इस मूवी को डायरेक्टर आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने बनाया है. उन्होंने पहले ही ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ और ‘बैड बॉयज: राइड ऑर डाई’ जैसी मूवी बना चुके हैं. वहीं फिल्म का कॉन्सेप्ट और को-राइटिंग तुर्की अललशेख के द्वारा की गई है. यह मूवी भारत, मिस्र, मिडिल ईस्ट, यूरोप और हॉलीवुड के एक्टिंग स्किल्स को एक साथ बड़े पर्दे पर ला रही है. इस मूवी के ट्रेलर में आपको हॉलीवुड लेवल का एक्शन देखने को मिलने वाला है. इस मूवी की कहानी ड्रग माफिया के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines