रात में अकेले गलती से ना देखें Netflix की ये 5 हॉरर फिल्में, आखिरी वाली का 1-1 सीन डराएगा
आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 5 बेहद डरावनी फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस लिस्ट की आखिरी मूवी का 1-1 सीन काफी डराने वाला है.

ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना अच्छा लगता है, तो यह स्टोरी आपके लिए काफी बेस्ट होने वाली है. दरअसल, आज हम आपके लिए 5 बेहद डरावनी मूवी लेकर आए हैं, जो दर्शकों को डरने पर मजबूर कर देती है. इन फिल्मों का हर एक सीन देखने के बाद आपको डर का एहसास होने वाला है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
शैतान
2 / 6लिस्ट में पहला नाम अजय देवगन की साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म Shaitaan का आता है. इस मूवी में अजय के साथ आर. माधवन, ज्योतिका और जानकी बोडिवाला ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी की कहानी एक परिवार के साथ शुरू होती है, जो छुट्टियां मनाने के लिए एक साथ कहीं बाहर गए हुए होते हैं. इस मूवी का हर सीन आपको काफी डराने वाला है.
घोस्ट स्टोरीज
3 / 6दूसरे स्थान पर 'घोस्ट स्टोरीज' (Ghost Stories) का नाम मौजूद है, जो एक बेहद डरावनी फिल्म है. इस मूवी में आपको चार अलग-अलग कहानियां देखने को मिलती है. फिल्म को करण जौहर, जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया है.
मां
4 / 6तीसरे नंबर पर माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'मां' (Maa) का नाम शामिल है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल, रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं. फिल्म की कहानी एक बेटी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो खतरनाक श्राप की चपेट आ जाता है.
बुलबुल
5 / 6चौथे स्थान पर अन्विता दत्त के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बुलबुल' का नाम आता है, जो एक शानदार फिल्म है, जिसमें तृप्ति डिमरी ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी की कहानी आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देगी.
बारामुल्ला
6 / 6लिस्ट में आखिरी नाम सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'बारामुल्ला' का नाम काबिज है, जिसकी कहानी आपको अंदर से डरा देगी. इस मूवी में आपको रहस्यमई तरीके से लापता हो रहे बच्चे की जांच को दिखाया गया है. अगर आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे Netflix पर देख सकते हैं.