हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मिर्जापुर द मूवी' से रवि किशन को हुआ फायदा, एक्टर को मिली सोलो हीरो फिल्म, जानें कैसी होगी कहानी?

भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन अपनी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बाद से ही काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन अब खबर आ रही है कि एक्टर को एक सोलो फिल्म भी ऑफर हुई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

विज्ञापन
रवि किशन को मिली सोलो हीरो फिल्म (PIc- ravikishann. Instagram)

भोजपुरी एक्टर रवि किशन मौजूदा समय में उस दौर से गुजर रहे हैं, जहां उनके अभिनय की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है. एक्टर पिछले दो सालों से एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रहे हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. एक्टर इन दिनों इंटरनेट के सेंसेशन बन गए हैं. हालांकि, अब एक्टर को एक बेहद शानदार प्रोजेक्ट हाथ लगा है.

आपको बता दें कि एक्टर को एक भक्ति फिल्म मिल गई है. खास बात यह है कि एक्टर रवि किशन इस बार सपोर्टिंग रोल में नजर नहीं आने वाले हैं. बल्कि वो इस मूवी सोलो लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म; गणेश चतुर्थी पर मिली खुशी

विज्ञापन

क्या रवि किशन को मिली सोलो फिल्म?

रिपोर्ट के अनुसार महावीर जैन फिल्म्स एक स्पिरिचुअल फिल्म बनाने वाले हैं. यह मूवी नागजिला के बाद दूसरी मूवी होने वाली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार ये मूवी हिंदी सिनेमा की कुछ खास फिल्मों में एक होने वाली है, जिसमें एक्टर रवि किशन अहम किरदार निभाने वाले हैं. इतना ही नहीं मूवी को चलाने की जिम्मेदारी एक्टर रवि किशन के कंधे पर होने वाली है. दरअसल, फिल्म के मेकर्स को पूरा भरोसा कि इस मूवी में काम करने के लिए रवि किशन ही परफेक्ट होने वाले हैं. इस मूवी के किरदार में एक्टर फिट बैठते हैं.

यह भी पढ़ें: दृश्यम फ्रेंचाइजी फैंस के लिए खुशखबरी! बिना कट के रिलीज होगी अजय देवगन की Drishyam 3

विज्ञापन

रवि किशन कौन सी मूवी में सोलो एक्टिंग करने वाले हैं?

एक्टर रवि किशन को जब यह मूवी ऑफर हुई, तो फिल्म की स्क्रिप्ट से वो काफी ज्यादा प्रभावित हुए और मूवी के लिए उन्होंने तुरंत हां कर दी है. रवि किशन की इस मूवी की कहानी काफी शानदार होने वाली है. इस बार एक्टर आपको कोई एक्शन हीरो या विलेन के किरदार में नजर नहीं आने वाले हैं. बता दें कि इस बार वो भक्ति फिल्म में नजर आने वाले हैं. यह मूवी  महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले तैयार होने वाली है. यह वही प्रोडक्शन हाउस है, जिसने हाल ही  फिल्म रामबोला का ऐलान किया है. यह मूवी ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी डायरेक्ट बना रहे हैं. वहीं रवि किशन की फिल्म की बात करे, तो इस मूवी के टाइटल ऐलान और रिलीज डेट जनवरी 2027 में  किया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola